फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bus will be launched from Dharmanagari to Pilibhit route, passengers will have easy journey

Kurukshetra News: धर्मनगरी से पीलीभीत रूट पर उतारी जाएगी बस, यात्रियों का सुगम होगा सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bus will be launched from Dharmanagari to Pilibhit route, passengers will have easy journey
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद
कुरुक्षेत्र। अब धर्मनगरी से पीलीभीत रूट पर बस को उतारा जाएगा, जिसके लिए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से तैयारियां पिछले कई दिनों से की जा रही हैं। पीलीभीत रूट पर बस सेवा को शुरू किए जाने मांग पिछले कई वर्षों से यात्रियों की ओर से की जा रही थी। यात्रियों की मांग को देखते हुए कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो की ओर से इस बस सेवा को शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से पत्राचार भी किया गया है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र से वाया दिल्ली होकर यह बस पीलीभीत तक का सफर तय करेगी, जिससे उत्तर प्रदेश के कई शहरों में जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। अब धर्मनगरी से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, बरेली सहित कई अन्य शहरों को जाने वाले यात्रियों का सफर सुगम होगा। कुरुक्षेत्र से पीलीभीत तक यह बस 450 किलोमीटर तक का सफर तय करेेगी। इस बस सेवा को शुरू किए जाने के लिए कुरुक्षेत्र डिपो की ओर से तैयारी की जा रही हैं।
विज्ञापन





कई शहरों के लिए यात्री कर सकेंगे सफर : विनोद कुमार
विनोद कुमार का कहना है कि अभी तक पीलीभीत के लिए कोई भी बस सेवा नहीं थी। धर्मनगरी से सीधी बस सेवा शुरु होने से उत्तर प्रदेश के कई शहरों मुरादाबाद, बरेली के लिए भी सफर आसान होगा। जबकि पहले इन शहरों तक पहुंचने के लिए दूसरे जिलों की बसों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब धर्मनगरी से सीधा पीलीभीत के लिए सफर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




परमिट जारी होने पर शुरू होगी बस सेवा : शेर सिंह
रोडवेज महाप्रबंधक शेर सिंह का कहना है कि कुरुक्षेत्र से पीलीभीत के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से पत्राचार किया गया है, उम्मीद है कि जल्द ही परमिट जारी होने पर बस सेवा शुरु हो पाएगी। यात्रियों की मांग को देखते हुए पीलीभीत रूट पर बस उतारने की तैयारी की जा रही है।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र नया बस अड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed