फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bus service started from CM City to Prayagraj

Kurukshetra News: सीएम सिटी से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bus service started from CM City to Prayagraj
कुरुक्षेत्र/लाडवा। प्रदेश में सुविधाओं के लिहाज से लाडवा विधानसभा क्षेत्र की पहचान सबसे अव्वल होगी। इस क्षेत्र के नागरिकों को तमाम मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाई जा रही है। इस हलका के विकास, लोगों की समस्याओं, मांगों, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलों की उच्च स्तरीय सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 24 घंटे काम कर रहे हैं। ये विचार राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने शनिवार को लाडवा बस स्टैंड पर रोडवेज विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। इससे पहले उपाध्यक्ष सुमन सैनी, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, नपा अध्यक्ष साक्षी खुराना व एसडीएम पंकज सेतिया ने कुरुक्षेत्र लाडवा से प्रयागराज तक बस सेवा को हरी झंडी देकर शुभारंभ किया। इस दौरान उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने यात्रियों से बातचीत की और प्रयागराज महाकुंभ की यात्रा के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह बस रोजाना प्रयागराज तीर्थ के लिए लाडवा से एक बजकर 15 मिनट पर तथा कुरुक्षेत्र से दोपहर दो बजे चलेगी। इसके साथ ही उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र लाडवा से प्रयागराज तक रोडवेज विभाग की तरफ से बस सेवा शुरू की गई है। इस बस सेवा से लाडवा कुरुक्षेत्र ही नहीं आसपास के अन्य क्षेत्रों के लोगों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि हर व्यक्ति प्रयागराज महाकुंभ में जाकर श्रद्धा और आस्था की डुबकी लगाए। इससे लोगों को अन्य राज्यों के प्रमुख तीर्थ स्थलों को देखने और जानने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर क्षण लाडवा के विकास के बारे में सोचते हैं। आने वाले समय में लाडवा में अनेक विकास योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी
भाजपा आमजन के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करती है। इससे पहले विपक्षी दलों ने दिल्ली के लोगों का शोषण करने का काम किया। जिसके कारण दिल्ली के नागरिकों ने भाजपा को भारी मतों से जिताने का मन बना लिया है। उपाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में हर राज्य में भाजपा की सरकार होगी और लोग सुखी जीवन व्यतीत करेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, नरेन्द्र दबखेडा, डाॅ. गणेश दत्त, प्रदीप सहगल, राहुल सैनी, अश्वनी जैन, देवराज, राजेश भूरा, अनिल गुप्ता, साधू सिंह, राजकुमार सैनी, सतप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed