{"_id":"6635580ae30631b7ad0bb0b9","slug":"bus-launched-from-pehowa-to-karnal-route-passengers-travel-smoothly-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-117657-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिहोवा से करनाल मार्ग पर उतारी गई बस, यात्रियों का सुगम हुआ सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिहोवा से करनाल मार्ग पर उतारी गई बस, यात्रियों का सुगम हुआ सफर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रीटा रानी।
पिहोवा। अब पिहोवा से करनाल मार्ग पर बस उतारी गई है, जिससे अब पिहोवा से करनाल का सफर तय करने में यात्रियों की राह आसान होगी। पिहोवा से करनाल मार्ग पर चलने वाली यह बस हर रोज चार चक्कर लगा रही है। यह बस पिहोवा से सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर रवाना हो रही है, जो कि नौ बजकर 30 मिनट पर करनाल पहुंच रही है।
पिहोवा से चलने वाली यह बस ढांड, निगदू और नीलोखेड़ी से होते हुए करनाल तक पहुंच रही है। इस बस के चलने से पिहोवा, ढांड, निगदू और नीलोखेड़ी और करनाल के लिए सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिल रहा है, साथ ही पिहोवा से करनाल के बीच पड़ने वाले सैकड़ों गांवों के लोग भी इस बस सेवा का फायदा उठा पा रहे हैं। पिहोवा सब डिपो के अधिकारियों की माने तो पिछले कई महीनों से इस मार्ग पर बस सेवा शुरू करने की मांग यात्रियों की ओर से की जा रही थी।
कई गांवों में जाने के लिए होगी सुविधा : रीटा रानी
रीटा रानी का कहना है कि बस सेवा शुरू होने से पिहोवा से करनाल जाने का सफर आसान हुआ है, जबकि पहले वाया कुरुक्षेत्र होकर सफर तय करना पड़ता था, लेकिन अब जहां निगदू, नीलोखेड़ी के लिए सफर तक किया जा सकेगा तो वहीं कई गांवों में जाने के लिए भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
पिछले कई वर्षों से यात्री कर रहे थे मांग : बहादुर सिंह
पिहोवा बस डिपो बस अड्डा इंचार्ज बहादुर सिंह का कहना है कि पिछले कई वर्षों से इस मार्ग पर बस सेवा शुरु करने की मांग यात्री कर रहे थे। इस रूट पर कई शहरों के साथ-साथ सैकड़ों गांव भी पड़ते हैं। बस सेवा शुरू होने से अब पिहोवा करनाल जाने वाले यात्रियों को फायदा मिल रहा है।