{"_id":"615df9ee8ebc3e627031cd21","slug":"bus-facility-resumed-from-kurukshetra-to-vaishno-devi-kurukshetra-news-knl856830199","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के उपलक्ष्य पर कुरुक्षेत्र से वैष्णो देवी के लिए बस सुविधा फिर से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के उपलक्ष्य पर कुरुक्षेत्र से वैष्णो देवी के लिए बस सुविधा फिर से शुरू
विज्ञापन
नवरात्रि के उपलक्ष्य पर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। जो श्रद्धालु वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाना चाहते है उनके लिए परिवहन विभाग ने फिर से बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस प्रतिदिन कुरुक्षेत्र नए बस स्टैंड से सुबह 6:45 बजे कटरा के लिए रवाना होती है।
वहीं, वापस रात को 2 बजे कटरा से रवाना होती है। विभाग द्वारा वैष्णो देवी के लिए जाने वाली बसों की सीधी सर्विस है। वैसे तो परिवहन विभाग द्वारा पूरे साल वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बस चलाई जाती है, लेकिन उसके लिए परमिट लेना पड़ता है। अगर विभाग पर बस की कमी होती है तो परमिट वापस जमा कराना पड़ता है। एक बार फिर परमिट लेकर विभाग ने बस सर्विस शुरू कर दी गई है। वैष्णो देवी के लिए दो बसें चलाई जा रही है, जिसमें एक बस रवाना होने के अगले दिन वापस कुरुक्षेत्र पहुंचती है। ऐसे में विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो दूसरी बस भेजी जाती है। वैष्णो देवी के लिए कुरुक्षेत्र से चलने वाली बस अंबाला से जालंधर, पठानकोट, जम्मू, लखनपुर बार्डर से होती हुई कटरा पहुंचती है।
अगले दिन रात 2 बजे कटरा से कुरुक्षेत्र के लिए होगी बस रवाना
डीआई राजेश कुमार ने बताया कि कटरा से कुरुक्षेत्र के लिए बस रात बजे चलती है। विभाग की ओर से एक यात्री से 645 रुपये किराया वसूल किया जाता है।