फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bus facility resumed from Kurukshetra to Vaishno Devi

नवरात्र के उपलक्ष्य पर कुरुक्षेत्र से वैष्णो देवी के लिए बस सुविधा फिर से शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bus facility resumed from Kurukshetra to Vaishno Devi
नवरात्रि के उपलक्ष्य पर मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। जो श्रद्धालु वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाना चाहते है उनके लिए परिवहन विभाग ने फिर से बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस प्रतिदिन कुरुक्षेत्र नए बस स्टैंड से सुबह 6:45 बजे कटरा के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन

वहीं, वापस रात को 2 बजे कटरा से रवाना होती है। विभाग द्वारा वैष्णो देवी के लिए जाने वाली बसों की सीधी सर्विस है। वैसे तो परिवहन विभाग द्वारा पूरे साल वैष्णो देवी के दर्शन के लिए बस चलाई जाती है, लेकिन उसके लिए परमिट लेना पड़ता है। अगर विभाग पर बस की कमी होती है तो परमिट वापस जमा कराना पड़ता है। एक बार फिर परमिट लेकर विभाग ने बस सर्विस शुरू कर दी गई है। वैष्णो देवी के लिए दो बसें चलाई जा रही है, जिसमें एक बस रवाना होने के अगले दिन वापस कुरुक्षेत्र पहुंचती है। ऐसे में विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो दूसरी बस भेजी जाती है। वैष्णो देवी के लिए कुरुक्षेत्र से चलने वाली बस अंबाला से जालंधर, पठानकोट, जम्मू, लखनपुर बार्डर से होती हुई कटरा पहुंचती है।
विज्ञापन

अगले दिन रात 2 बजे कटरा से कुरुक्षेत्र के लिए होगी बस रवाना
डीआई राजेश कुमार ने बताया कि कटरा से कुरुक्षेत्र के लिए बस रात बजे चलती है। विभाग की ओर से एक यात्री से 645 रुपये किराया वसूल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed