फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bullet driver dies due to scooty collision

Kurukshetra News: स्कूटी की टक्कर से बुलेट चालक की मौत

Wed, 08 Mar 2023 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 08 Mar 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Bullet driver dies due to scooty collision
इस्माईलाबाद। गांव मांडी में स्कूटी की टक्कर लगने से बुलेट बाइक सवार की मौत हो गई। थाना झांसा पुलिस ने स्कूटी नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत ओम प्रकाश निवासी घमूर खेड़ी ने बताया कि सोमवार को वह साथी पवन निवासी झांसा के साथ उसकी बाइक पर मांडी आया था। उसका भाई राम स्वरूप भी बुलेट पर उनके साथ आया था। लौटते समय उसका भाई बुलेट पर उनके आगे चल रहा था। गांव मांडी में सूरजगढ़ की तरफ से स्कूटी पर आए एक व्यक्ति ने उसके भाई की बुलेट को टक्कर मार दी। इससे उसका भाई बुलेट सहित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। हादसे के बाद आरोपी स्कूटी चालक फरार हो गया। उसने भाई को निजी कार से सरकारी अस्पताल झांसा और यहां से एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उसके भाई की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed