फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Build remote point rooms in police stations for online testimony, save time of policemen

Kurukshetra News: ऑनलाइन गवाही के लिए थानों में बनाए रिमोट प्वांइट रूम, पुलिसकर्मियों का बचेगा समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Build remote point rooms in police stations for online testimony, save time of policemen
कुरुक्षेत्र। देशभर में तीन नए आपराधिक कानून लागू हो चुके हैं। नए कानूनों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में यह व्यवस्था भी की गई है कि न्यायालय में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये भी गवाही हो सकेगी, जिससे गवाह बिना कोर्ट में उपस्थित हुए डिजिटल माध्यम से गवाही दे सकता है। इसे लागू करने के लिए पुलिस के सभी थानों के मुंशी व अनुसंधानकर्ता को गवाही देने की प्रक्रिया समझने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके लिए पुलिसकर्मियों को तकनीकी, कानूनी और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई है ताकि इस प्रक्रिया को सुगमता से अपनाकर गवाही प्रस्तुत कर सकें।
विज्ञापन




वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग से गवाही देने के लिए थानों में रिमोट प्वाइंट्स हुए तैयार

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि इस नई व्यवस्था से पुलिसकर्मियों को गवाही के लिए न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से जाने की आवश्यकता नहीं होगी। जिससे उनका समय बचेगा और इससे वे अपना समय अन्य जिम्मेंदारियों पर केंद्रित कर सकेंगे। ऑनलाइन गवाही के लिए जिला के सभी थानों, सभी डीएसपी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा पुलिस लाइन में रिमोट प्वाइंट रूम तैयार किये गए हैं। इसमें टीवी स्क्रीन, स्पीकर, माइक, कैमरा, टेबल, कुर्सी इत्यादि की व्यवस्था की गई है। पुलिसकर्मी अब रिमोट प्वाइंट रूम में बैठकर अपनी गवाही डिजिटल तरीके से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कदम खासतौर पर पुलिसकर्मियों के लिए राहत प्रदान करेगा, जो अक्सर न्यायालय में गवाही देने के लिए लंबी दूरी यात्रा करते है और इससे उनके कामकाजी घंटे प्रभावित होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed