फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Build a park in place of the shelter: Arora

आश्रय स्थल की जगह पर पार्क बनाएं : अरोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Build a park in place of the shelter: Arora
कुरुक्षेत्र। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते विधायक अशोक अरोड़ा व अन्य। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। थानेसर के विधायक और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने बुधवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कुत्तों का आश्रय स्थल बनाने के लिए दूसरी जगह चिह्नित करने की मांग की। उन्होनें पत्रकारों से वार्ता में कहा कि शहर की पुरानी तहसील की जगह पर कुत्तों का आश्रय स्थल बनाने का निर्णय लेना सही नहीं है। पुरानी तहसील में नगर परिषद को कुत्तों का शेल्टर बनाने के बजाय, यहां कोई सुंदर पार्क, बैंक स्कवेयर, वाणिज्य केंद्र या पार्किंग बनाई जाए ताकि कुरुक्षेत्र के लोगों को इसका फायदा मिले। नगर परिषद के इस फैसले को बदलकर किसी अन्य जगह पर कुत्तों का आश्रय स्थल बनाया जाए।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि उपायुक्त ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं लेकिन उन्होंने जनहित को देखते हुए आश्वस्त किया कि जगह बदलने पर पुनर्विचार किया जाएगा। विधायक ने कहा कि पुरानी तहसील की जगह में कुत्तों का शेल्टर बनाने का मतलब शहर की बदहाली करना है। नगर परिषद सो रही है और जनता परेशान है। इनको चाहिए कि जनता के हित में फैसले लें।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि शहर के हित में सोचा जाए और शहर की बदहाली न की जाए। पिछले छह माह से शहर के नालों की सफाई नहीं हुई। अन्य काम भी रुके पड़े हैं। ऐसे में नप को सही फैसले लेने चाहिए। इस मौके पर पार्षद मनू जैन, विवेक मेहता विक्की, सुभाष पाली, सन्नी, सुनील राणा, पार्षद राजेंद्र सैनी, विवेक भारद्वाज, रिंकू बीड़ अमीन व सतीश बत्तान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विधानसभा में उठाई थी मांग



अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में मांग उठाई थी कि पुरानी तहसील वाली जगह को अच्छे ढंग से विकसित किया जाए। यहां बैंक स्कवेयर, सुंदर पार्क, रेहड़ी मार्केट या पार्किंग बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इस जगह के नजदीक रेलवे स्टेशन है, यहां देशभर के लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा इसके सामने पुरानी मंडी, बैंक कॉलोनी है व बाजार भी है। ऐसे में इस जगह कुत्तों का आश्रय स्थल बनाना शहर की शोभा पर कलंक लगाने जैसा है। अरोड़ा ने कहा कि जब वे मंत्री थे तो उन्होंने इस जगह को हुडा को देने का निर्णय लिया था ताकि हुडा यहां बड़ा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाए लेकिन वह फाइल अब तक लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed