{"_id":"65e385799489cfa56502f2d6","slug":"budget-of-rs-29-crore-passed-for-saraswati-river-saraswati-river-will-now-be-widened-from-pipli-to-jhansa-road-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-114531-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरस्वती नदी के लिए 29 करोड़ का बजट पास, पिपली से झांसा रोड तक सरस्वती नदी अब होगी चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरस्वती नदी के लिए 29 करोड़ का बजट पास, पिपली से झांसा रोड तक सरस्वती नदी अब होगी चौड़ी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सरस्वती नदी को फिर से धरातल पर लाने की जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी थी, उसे पूरा करने के लिए विकास बोर्ड द्वारा पूरी मेहनत के साथ काम किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र शहर में सरस्वती नदी बीच से बहकर निकलती है लेकिन कालांतर के समय से इसका क्षेत्र कम होता चला गया, लेकिन मनोहर लाल सरकार ने इस नदी की सुध ली और सरस्वती नदी रिजर्व नेशन प्रोजेक्ट बनाकर कुरुक्षेत्र में बड़ी सौगात देने का काम किया है। उक्त जानकारी हरियाणा सरस्वती धरोहर बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने दी।
उन्होंने कहा कि पिपली से लेकर झांसा रोड तक सरस्वती को चौड़ा करके दोनों सिरों को पक्का किया जाना है। इसके लिए 29 करोड़ की राशि का बजट पास किया गया है। सरस्वती नदी में जल के बहाव को बढ़ाने के लिए यह राशि मंजूर की गई है। उन्होंने कहा कि सरस्वती थानेसर शहर की पवित्र नदी कही जाने वाली नदी है। महाभारत का युद्ध सरस्वती के किनारे लड़ा गया यह सभी ग्रंथों में लिखा है। इस प्रोजेक्ट से शहर का सौंदर्यीकरण बड़े स्तर पर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कुरुक्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विश्व स्तर पर ले जाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में सरस्वती नदी प्रोजेक्ट को यह 29 करोड़ की राशि चार चांद लगाएगी। इससे पिपली से लेकर झांसा रोड तक बहुत सारा क्षेत्र जो बारिश के सीजन में शहर के लिए दिक्कत पैदा करता था अब वह ठीक हो जाएगा।