फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BSP celebrates Mayawati's birthday

Kurukshetra News: बसपा ने मनाया मायावती का जन्मदिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
BSP celebrates Mayawati's birthday
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। स्वयं
कुरुक्षेत्र। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा प्रदेश के जोन नंबर-एक के तत्वावधान में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का 70वां जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। चढूनी गांव में जोन स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता जुटे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मेघराज सिंह, पूर्व एमएलसी एवं केंद्रीय राज्य प्रभारी हरियाणा ने शिरकत की। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्टेट जोन कोऑर्डिनेटर हरियाणा विशाल गुर्जर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुरुक्षेत्र मानसिंह ने की। डॉ. मेघराज सिंह ने कहा कि बहन मायावती का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के उत्थान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बहन मायावती ने सत्ता में रहते हुए दलित, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने का कार्य किया।
विज्ञापन

उनकी ओर से चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाएं आज भी समाज के कमजोर वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी सहीराम, प्रदेश महासचिव शकुंतला भठी, मनोज ग्रोवर, प्रदेश सचिव करनैल सिंह नगला, प्रवीण कुराली, जिला अध्यक्ष रामस्वरूप, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश सारण, पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल तिगरा, जिला प्रभारी पवन, महेंद्रपाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्वयं

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed