{"_id":"6154c6778ebc3e099d718b15","slug":"bsf-s-cycle-rally-flagged-off-from-brahmasarovar-kurukshetra-news-knl848791103","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ साइकिल रैली: ब्रह्मसरोवर से बीएसएफ की साइकिल रैली को हरी झंडी देकर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ साइकिल रैली: ब्रह्मसरोवर से बीएसएफ की साइकिल रैली को हरी झंडी देकर किया रवाना
विज्ञापन
साइकिल रैली
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 95वीं वाहिनी की ओर से अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित साइकिल रैली बुधवार को कुरुक्षेत्र से दिल्ली के लिए रवाना हुई। ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद नायब सिंह सैनी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीएसएफ जवानों ने साइकिल रैली निकालकर युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवमयी इतिहास के बारे में जानकारी देने का अनोखा प्रयास किया है।
विज्ञापन
इस दौरान बीएसएफ की बैंड की टुकड़ी ने देशभक्ति से ओत-प्रोत धुन को बजाकर ब्रह्मसरोवर की फिजा को देशभक्ति रस में सराबोर कर दिया। सांसद ने बीएसएफ के जवानों का धर्मनगरी में स्वागत करते हुए कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 अगस्त 2022 तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अमृत महोत्सव में बीएसएफ के जवानों की भी अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
बीएसएफ के अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि इस साइकिल यात्रा में 15 साइकिल मैन शामिल हैं। यह साइकिल रैली 2 अक्टूबर को नई दिल्ली राजघाट में पहुंचकर संपन्न होगी। सीमा सुरक्षा बल की ओर से 200 साइकिल रैलियों का आयोजन किया जा चुका है। यह साइकिल रैली ऐतिहासिक स्थल से जुड़े स्थानों से ही प्रारंभ हुई थी।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जिप पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सचिव नेहा धवन, केडीबी सीईओ अनुभव मेहता, डीएसपी सुभाष चंद्र, 95वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के द्वितीय कमान अधिकारी नरेश कुमार, बीएसएफ भोंडसी के उप समादेष्टा डीएस रावत, सहायक समादेष्टा थाना राम चौधरी उपस्थित रहे।
भारत मां के जयकारों के साथ रवाना हुआ सीआरपीएफ के जवान
भारत मां के जयकारों के साथ सीआरपीएफ के जवानों की भी साइकिल रैली पुलिस लाइन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस रैली को ओलंपियन सुरेंद्र पालड, डीएसपी सुभाष चंद्र, डीआईजी डीएस ग्रेवाल, सहायक कमांडेंट जयकिशन, डिप्टी कमांडेंट शमशेर दहिया ने हरी झंडी देकर रवाना किया। अहम पहलू यह है कि सीआरपीएफ की इस साईकिल रैली का नेतृत्व सीआरपीएफ जम्मू सेंटर के डीआईजी भानु प्रताप सिंह स्वयं कर रहे है।
इस साईकिल रैली में शामिल अधिकारियों और जवानों ने अपना रात्रि प्रवास कुरुक्षेत्र में किया था। ओलंपियन सुरेंद्र पालड ने सेना के जवानों को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले यह जवान स्वतंत्रता संग्राम और शहीदों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से आमजन के जहन में देशभक्ति की भावना को जागृत करने का काम कर रहे है। इन जवानों के प्रयासों की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है।
सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट जयकिशन ने कहा कि इस साईकिल रैली में 25 साईक्लिस्टों सहित करीब 100 लोग साथ चल रहे है। यह रैली जम्मू, पंजाब, हरियाणा से होकर दिल्ली पहुंचेंगी। आगे यह रैली करनाल, पानीपत, सोनीपत जिलों से होते हुए दिल्ली राजघाट तक का अपना सफर तय करेगी। इस मौके पर पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार सागवाल, लाइन अधिकारी उप निरीक्षक बलविंद्र सिंह, भीम सिंह, एसएचओ यातायात निरीक्षक रामकरण व नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।