फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brother-in-law and sister-in-law died under suspicious circumstances by swallowing poisonous substance

Kurukshetra News: संदिग्ध हालात में देवर-भाभी की जहरीला पदार्थ निगलने मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law died under suspicious circumstances by swallowing poisonous substance
कुरुक्षेत्र। प्रेम-प्रसंग के चलते संदिग्ध हालात में देवर-भाभी की जहरीला पदार्थ निगलने मौत हो गई। दोनों 15 दिन पहले गांव से भागकर पिंजौर जिला पंचकूला में रह रहे थे। मृतक की शिनाख्त गंगेसर गांव के पंच सोनू और रीना के रूप में हुई। रीना, सोनू के चचेरे भाई की पत्नी थी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रोहतास निवासी महमूदपुर ने बताया कि उसकी छोटी बेटी की शादी अनिल निवासी धनाना के साथ हुई थी। शादी से उनके के पास तीन बच्चे हैं। पति से अनबन के चलते उसकी बेटी मायके में ही रह रही थी, जबकि तीनों बच्चे उसके पिता के पास रहते हैं। करीब 15 दिन पहले रीना अपने देवर सोनू से मिलने के लिए गई थी। उसके बाद से वह घर नहीं लौटी थी। बाद में उनको पता चला कि रीना अपने देवर के साथ पिंजौर में रह रही है। इसलिए वह अपने परिजन और सोनू के भाइयों को साथ लेकर दोनों से मिलने सोमवार को पिंजौर गए थे। यहां उन्होंने दोनों को मनाकर और समझा कर वापस गांव में लेकर जाने के लिए राजी कर लिया था। करीब तीन बजे वह उन दोनों लेकर गाड़ी में बैठाकर घर जा रहे थे। शाम करीब छह बजे पिपली के नजदीक रीना को अचानक उल्टी होने लगी। उन्होंने गाड़ी रोककर उसे नीचे उतारा, मगर रीना की हालत और बिगड़ गई। इसी दौरान सोनू भी उल्टियां करने लगा। पूछताछ में रीना से पता चला कि उन दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उन्होंने दोनों को कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बयान के आधार पर थाना सदर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों के हवाले कर दिए। सोनू अपने पीछे दो बच्चे और अपनी पत्नी को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed