फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   brother and sister rusticate from school

भाई-बहन को स्कूल से निकाला

Thu, 31 Mar 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 31 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
brother and sister rusticate from school
भाई-बहन निष्कासित - फोटो : amar ujala
टैगोर पब्लिक स्कूल पिहोवा में कार्यरत टीचर द्वारा सातवीं कक्षा के छात्र को बुरी तरह से पीटने के मामले में शिक्षक विक्रम और प्रिंसिपल के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बाल संरक्षण सोसायटी की ओर से जांच अधिकारी कांउसलर राखी व बाल संरक्षण अधिकारी इंदु शर्मा ने बताया कि स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राईट की ओर से उन्हे शिक्षक द्वारा छात्र हरनूर के साथ बेरहमी से मारपीट करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर उन्होंने इस मामले में टैगोर स्कूल प्रबंधन, टीचर व विद्यार्थियों से बयान लिए। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को स्कूल प्रबंधन की ओर से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन


बाकी जांच मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी। छात्र के परिजनों ने बताया कि शिक्षा विभाग के सभी नियमों को ताक पर रखकर पीड़ित छात्र हरनूर सहित उसकी बहन को स्कूल से ही निष्कासित कर दिया। जब जांच अधिकारी ने स्कूल से निष्कासित किए जाने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जांच अधिकारी के अनुसार बच्चों को निष्कासित करने से पहले उसके परिजनों को नोटिस या फिर परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र लिया जाता है और उसके आधार पर बच्चे को निष्कासित किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये था पूरा मामला
हरनूर के पिता बलजिन्द्र सिंह के अनुसार हरनूर टैगोर पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है और शनिवार को सुबह प्रार्थाना के समय टीचर विक्रम ने उसे बुरी तरह से पीटा। इससे हरनूर बेहोश हो गया और उसके कान से खून बहने लगा। बेहोशी की हालत में हरनूर को पिहोवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र एलएनजेपी हस्पताल में रेफर कर दिया था लेकिन सुविधओं के अभाव में हरनूर को अम्बाला ले जाया गया, जहां उसका अभी भी उपचार चल रहा है। परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी, लेकिन स्कूल प्रबंधन के उपरी दबाव के चलते पुलिस द्वारा जब कोई कार्यवाही नहीं की तो परिजनों ने इसकी शिकायत कुरूक्षेत्र एसपी को दी। लेकिन वहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी तो पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट परिजनों ने कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ़ चाइल्ड राईट से इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल सकते में आकर चले गए हैं : एमडी
पिहोवा टैगोर स्कूल के एमडी कीमती लाल बतरा ने बताया कि घटना के दिन स्कूल के प्रिंसिपल को छात्र के परिजनों ने मारपीट और शर्मसार किया था। तब से प्रिंसिपल सकते में आकर कहीं चले गए हैं तब से आज तक स्कूल वापिस नहीं आए हैं और न ही मैनेजमेंट को स्कूल में प्रवेेश व जाने के विषय में कुछ भी कहकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed