फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bring the Vedas into our lives, then only the culture will get a boost: Brahmaswaroop Brahmach

वेदों को हमारे जीवन में उतारें तभी संस्कारों को मिलेगा बढ़ावा : ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bring the Vedas into our lives, then only the culture will get a boost: Brahmaswaroop Brahmach
तीर्थों की संगम स्थली कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के तट पर तीन दिन से चल रहे देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और राज्यों से संस्कृत एवं वेदों के महान विद्वानों के महाकुंभ का बुधवार को समापन हो गया। जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस सत्र में लाल बहादुर शास्त्री विश्वविद्यालय दिल्ली के कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी ने कहा कि वेद हमारी भारतीय संस्कृति के पोषक हैं। वेदों को हमारे जीवन में उतारना होगा तभी संस्कारों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वेदों की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। विद्यापीठ तो भारतीय संस्कृति की सेवा के लिए हर समय तत्पर है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि उन्हें भी इस सम्मेलन में वेदों के महान ज्ञाताओं एवं देश के महान विद्वानों को सुनने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि वेद ज्ञान का भंडार हैं। वेदों को जानने के लिए प्रचार प्रसार का होना बहुत जरूरी है। कुलपति डॉ. रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि आज पूरे देश में वेदों और संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार के साथ आमजन को जोड़ने की आवश्यकता है। युवा वर्ग को वेदों का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री विश्वविद्यालय दिल्ली के प्रो. शिव शंकर मिश्र, जयराम शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष व सेवानिवृत्त आयुक्त टीके शर्मा, निदेशक एसएन गुप्ता, केके कौशिक, डॉ. कृष्ण रल्हन, पवन गर्ग, राजेश सिंगला, श्रीजयराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य रणबीर भारद्वाज, रोहित कौशिक व राजेश शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed