फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brave soldiers always increased the honor of the country: Dattatreya

वीर सैनिकों ने हमेशा बढ़ाया देश का मान-सम्मान : दत्तात्रेय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Brave soldiers always increased the honor of the country: Dattatreya
कुरुक्षेत्र। हमारे वीर सैनिकों ने पूरे विश्व में भारत वर्ष का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। इस देश के वीर सैनिकों ने पराक्रम के साथ बलिदान भी दिया लेकिन कभी भी आत्मसमर्पण नहीं किया। इन वीर सैनिकों की सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की सेवा करने के लिए महिलाओं को भी अधिक से अधिक संख्या में सेना में भर्ती होना चाहिए। ये विचार राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


वे शनिवार को गीता ज्ञान संस्थान में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा आयोजित 24वें वार्षिक अधिवेशन के प्रथम सत्र के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि पूर्व सैनिकों की तमाम समस्याओं को केंद्र सरकार के माध्यम से समाधान करवाने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद सैनिक अपनी सकारात्मक ऊर्जा, अनुभव एवं विवेक का प्रयोग राष्ट्र, समाज एवं गौरवशाली सेनानियों के परिवारों के कल्याण एवं उत्थान में कर रहे हैं, जोकि देश-प्रदेश और हम सबके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


कहा कि आज भारत की सशस्त्र सेनाओं में हरियाणा का योगदान अनुकरणीय है। एक छोटे से प्रदेश से भारी संख्या में लोगों का भारतीय सशस्त्र सेनाओं में आना हम सबके लिए गर्व की बात है। इन सब युवाओं को प्रशिक्षण देकर भर्ती योग्य बनाने के लिए भूतपूर्व सैनिकों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। नूंह का उजीना एक ऐसा गांव जिसे सेना के जवानों का खजाना माना जाता है। इस गांव के युवाओं में देश की सेवा करने का अलग ही जज्बा है। अकेला यह गांव 700 से भी अधिक नौजवान देश को सैनिक के रूप में दे चुका है। केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई अग्निवीर योजना में अब तक इस गांव से काफी बच्चों का चयन भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल वीके चतुर्वेदी ने कहा कि परिषद की तरफ से 1995 से लेकर अब तक के 28 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है और इस फिल्म को सबके समक्ष रखा भी गया है। यह संस्था राष्ट्र के हर कोने में सक्रिय है और देश में एक मात्र ऐसी संस्था है जो पूरे राष्ट्र में समाज हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष कर्नल गोपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सैनिकों के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article