फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brakes of Vande Bharat train installed at Dharmanagari railway station, crowd gathered to watch.

Kurukshetra News: धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर लगे वंदे भारत ट्रेन के ब्रेक, देखने के लिए लोगों की लगी भीड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Brakes of Vande Bharat train installed at Dharmanagari railway station, crowd gathered to watch.
कुरुक्षेत्र। वाराणसी की तर्ज पर बनकर तैयार होने वाले धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस अचानक रुकी, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वंदे भारत ट्रेन को बाहर और अंदर से देखकर लोग खुशी से झूम उठे। अजमेर से चंडीगढ़ के बीच 14 मार्च से फर्राटा भरने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अचानक ट्रायल के दौरान कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर आकर रुकी, जिसे देखने के लिए रेलवे के अधिकारियों से लेकर आसपास के लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। वंदे भारत ट्रेन को देखने के लिए लोग प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे। अजमेर से चलकर चंडीगढ़ के बीच नई वंदे भारत चलने की जानकारी यात्रियों को मिल सके, इसके लिए ट्रायल के दौरान धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर रोका गया था।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से अब तक हर रोज चार वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का आना जाना था, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी। इन वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में दो वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से कटरा, एक नई दिल्ली से ऊना और एक वंदे भारत पुरानी दिल्ली से अमृतसर के लिए रवाना होती हैं जबकि अब नई वंदे भारत रेलगाड़ी अजमेर से चंडीगढ़ के लिए भी रवाना होगी।
विज्ञापन








ट्रायल के दौरान रुकी नई वंदे भारत एक्सप्रेस : शंकर लाल मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि जयपुर से चंडीगढ़ के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरु की जा रही है जो कि 14 मार्च से अजमेर से दिल्ली के बीच चलेगी। इसके लिए वंदे भारत का ट्रायल लिया जा रहा है, जो कि ट्रायल के दौरान स्टेशन पर रुकी थी। यात्रियों को नई वंदे भारत एक्सप्रेस की जानकारी मिल सके और यात्री नजदीक से देख सकें, इसके लिए स्टेशन पर रुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed