{"_id":"64da8fbfd483eadd79052d38","slug":"brahmin-welfare-board-will-be-formed-after-congress-comes-to-power-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-3050-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के सत्ता में आने पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का किया जाएगा गठन: रणदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के सत्ता में आने पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का किया जाएगा गठन: रणदीप
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कांग्रेस के सत्ता में आने पर प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा और इस बोर्ड के पदाधिकारी भी समाज के लोग ही होंगे जो बोर्ड की कमान संभालेंगे और इसके निर्धारित किए गए बजट से जरूरतमंद लोगों की सहायता करेंगे।
उपरोक्त शब्द कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने रविवार देर सांय एक ब्राह्मण प्रतिनिधि मंडल को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा इस बोर्ड को सरकार की ओर से ग्रांट जारी की जाएगी जिसका उपयोग बोर्ड के सदस्य आपसी सहमति से किसी भी युवा की पढ़ाई के साथ-साथ किसी भी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने ब्राह्मण समुदाय के गरीब बच्चों के लिए 10 फीसदी आरक्षण की बात भी कही और कहा कि जब इकॉनामीकली वीक सैक्षन लागू किया गया था तो आपके बेटे ने इसमें अहम भूमिका अदा की थी।
इस मौके पर जिले राम शर्मा पिचौलिया, नरेश शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान राजेंद्र कौशिक, चेयरमैन जय भगवान शर्मा, ईश्वर दत्त भारद्वाज, रामकुमार शर्मा सिरमौर, वीरेंद्र त्यागी, सुरेंद्र कौशिक, मास्टर मनीराम शर्मा, जनार्दन शर्मा, मोहनलाल सरपंच, कृष्ण शर्मा कुरुक्षेत्र, संदीप मुदगिल, सुभाष वत्स, राजेश कौशिक, अशोक शर्मा, भगवत दयाल शर्मा, सुभाष शर्मा बारना, बलदेव शर्मा नंबरदार, विष्णु दत शर्मा सहित लोग मौजूद रहे।