फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brahmin community will get full representation in BJP: Chief Minister

ब्राह्मण समाज को मिलेगा भाजपा में पूरा प्रतिनिधित्व : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community will get full representation in BJP: Chief Minister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को कुरुक्षेत्र दौरे के दौरान सुबह भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे जयभगवान शर्मा के आवास पर पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश भर की ब्राह्मण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सीएम से मुलाकात की और समाज के लिए उचित प्रतिनिधित्व की मांग की, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज को भाजपा में पूरा प्रतिनिधित्व मिलेगा। विधायक व सांसद से आगे भी बहुत कुछ है, जिसको लेकर गंभीरता से विचार होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री को कुरुक्षेत्र में ब्राह्मण समाज का कार्यक्रम का भी न्योता दिया।
हरियाणा ब्राह्मण सभा प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने सीएम के सामने ब्राह्मण समाज की राजनीति भागीदारी और कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि को टिकट देने की मांग रखी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बतान, युवा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, चेयरमेन धूमन सिंह, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, तिलकराज राठौर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा, पूर्व पार्षद टोनी मदान, जसवीर समानी, गगनदीप सिंह, अमन दीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्होंने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
इस दौरान सीएम मनोहर लाल से जय भगवान शर्मा डीडी के आवास पर मुलाकात करने पहुंचे ब्राह्मण प्रतिनिधियों में हरियाणा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान, अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा निंदी, तीर्थोद्धार ब्राह्मण सभा प्रधान जय नारायण शर्मा, ब्राह्मण धर्मशाला प्रधान अच्छू पंडित, नितिन भारद्वाज लाली, रामपाल शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा मामा, सुशील शर्मा ज्योतिसर, सुरेंद्र शर्मा बारना, जयकुमार शर्मा बारना समेत अनेक गणमान्य लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed