फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brahmin community has been working to give political and social direction: Sanjay Bhai Joshi

राजनीतिक व सामाजिक दिशा देने का काम करता रहा ब्राह्मण समाज : संजय भाई जोशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community has been working to give political and social direction: Sanjay Bhai Joshi
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव कार्यक्रम में स्मृति-चिन्ह भेंट कर विधायक रामकुमार गौतम क
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को ब्राह्मण समाज ने पिपली चौक के पास निजी पैलेस में भव्य सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और अनदेखी की बात करते हुए राजनीतिक पार्टियों से उनको कमजोर समझने की भूल न करने की आवाज उठाई। इसके अलावा सरकार से यूजीसी बिल पर स्थिति स्पष्ट करने के लिए भी कहा। समाज के खिलाफ बोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनी रूप से दंड देने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता संजय भाई जोशी बतौर मुख्य अतिथि ऑनलाइन माध्यम से लाइव वीडियो के जरिये जुड़े। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज सनातन काल से ही समानता और समरसता का प्रबल समर्थक रहा है। ब्राह्मण समाज ने देश को दिशा दिखाने का काम किया है। भगवान परशुराम किसी एक जाति या विशेष वर्ग के भगवान नहीं बल्कि समूची मानवता के रक्षक थे। हमेशा न्याय के लिए संघर्ष किया। ब्राह्मणों ने देश को एकता के सूत्र में बांधा, समाज का योगदान व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक अतुलनीय है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में सफीदों विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि भगवान परशुराम से अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है। उनका फरसा हमेशा न्याय के लिए उठा। ब्राह्मणों ने जरूरत पड़ने पर शस्त्र और शास्त्र भी उठाए हैं। देश हमेशा ब्राह्मणों के मार्गदर्शन में चला। ब्राह्मण समाज की अनदेखी और उपेक्षा की कीमत देश ने चुकाई है। पूर्व महाधिवक्ता राजकुमार शर्मा ने कहा कि जब ब्राह्मण समुदाय का अपमान हुआ, देश को अस्थिरता और अशांति का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए पूर्व उप महाधिवक्ता राजकुमार शर्मा उडाना ने कहा कि भाजपा ने यूजीसी बिल पर स्थिति स्पष्ट नहीं की। ब्राह्मण और सामान्य समाज ने भाजपा के खिलाफ सड़क पर मोर्चा खोला तो सत्ता बचानी मुश्किल हो जाएगी। प्रदेश में बाह्मण समाज के मंत्रियों को सबसे कमजोर विभाग दिए गए हैं। टिकटों के वितरण के समय वर्ग की उपेक्षा की जाती है। इतिहास गलत ढंग से प्रस्तुत करने के अलावा कुछ लोगों की ओर से समाज के खिलाफ जहर उगला जा रहा है। मांग की गई कि सरकार ब्राह्मणों के खिलाफ जातीय तौर पर अपमानजनक भाषण देने और टिप्पणी करने वालों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर कानून बनाए।


कार्यक्रम को संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए शहर, कस्बे और गांव-देहात से जुटे समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा हरियाणा व धर्मशाला के प्रधान पवन शर्मा, अजय शर्मा पिपली, जयकुमार शर्मा टेहा, जयपाल शर्मा मथाना, राजबीर शर्मा उड़ाना, अशोक शर्मा पिपली, कैलाश शर्मा अंटेहड़ी, वेदपाल शर्मा पिपली, देवीदयाल शर्मा घराड़सी, मांगेराम शर्मा मथाना, रामकुमार शर्मा मथाना और मास्टर विक्रम शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव कार्यक्रम में स्मृति-चिन्ह भेंट कर विधायक रामकुमार गौतम क

कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव कार्यक्रम में स्मृति-चिन्ह भेंट कर विधायक रामकुमार गौतम क

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed