फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brahmin community felicitated the Market Committee Chairman in Babain.

Kurukshetra News: ब्राह्मण समाज ने बाबैन में किया मार्किट कमेटी चेयरमैन का अभिनंदन

Tue, 28 Oct 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community felicitated the Market Committee Chairman in Babain.
बाबैन। कार्यक्रम में  चेयरमैन डॉ.गणेश दत्त व सदस्यों को सम्मानित करते ब्राह्मण समाज के लोग। विज - फोटो : bah
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। अनाजमंडी स्थित किसान विश्राम गृह में सोमवार को कार्यक्रम में क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लाेगों की ओर से लाडवा मार्केट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त का अभिनंदन किया। लोगों ने कमेटी के नव नियुक्त सदस्य देश राज शर्मा, किरण शर्मा, दीपक शर्मा, विनोद शर्मा, अजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा का भी स्वागत किया।
डॉ. गणेश दत्त ने ब्राह्मण समाज का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें ब्राह्मण समाज के समर्थन से निरंतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे किसानों व व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के साथ-साथ समाज के प्रति हमेशा तत्पर रहेंगे। मंडल प्रधान विकास शर्मा जालखेड़ी ने कहा कि डॉ. गणेश दत्त सदैव समाज और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे हैं।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा के प्रधान कदम शर्मा ने भी समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज एकता और सहयोग की मिसाल कायम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गणेश दत्त शर्मा जैसे कर्मठ और ईमानदार जनसेवक समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि समाज की एकजुटता बनाए रखते हुए शिक्षा, संस्कार और सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. फकीर चंद शर्मा बाबैन, मंडल प्रधान विकाश शर्मा, ब्राह्मण सभा के प्रधान कदम शर्मा, उपदेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा बाबैन, विजेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच कृष्ण शर्मा झंडौला, प्रमोद शर्मा मोरथला, सुभाष मोदगिल, मास्टर सुरेश शर्मा, ओमप्रकाश बिंट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बाबैन। कार्यक्रम में  चेयरमैन डॉ.गणेश दत्त व सदस्यों को सम्मानित करते ब्राह्मण समाज के लोग। विज

बाबैन। कार्यक्रम में  चेयरमैन डॉ.गणेश दत्त व सदस्यों को सम्मानित करते ब्राह्मण समाज के लोग। विज- फोटो : bah

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed