फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Brahmasarovar echoed with the sound of the flute and the beat of the drums.

Kurukshetra News: बीन की स्वर लहरी और ढोल नगाड़ों की थाप से गूंज उठा ब्रह्मसरोवर

Mon, 01 Dec 2025 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 01 Dec 2025 03:46 AM IST
विज्ञापन
Brahmasarovar echoed with the sound of the flute and the beat of the drums.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन से एक दिन पहले छुट्टी रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति से लेकर शिल्प कला का भी आनंद लिया। महोत्सव के चलते पवित्र ब्रह्मसरोवर बीन की स्वर लहरियों से लेकर ढोल नगाड़ों से गूंज उठा। ब्रह्मसरोवर के घाटों पर हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, लद्दाख, पंजाब, बिहार, हरियाणा, आसाम सहित विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों ने समां बांध दिया। कलाकारों ने भी अपने-अपने राज्यों की लोक कलाओं को संजीव करते हुए ब्रह्मसरोवर के घाटों पर प्रस्तुतियां दी, जिन्हें देख हजारों पर्यटक गदगद हो उठे तो वहीं इस दौरान ब्रह्मसरोवर पर लघु भारत जैसा नजारा दिखाई दिया।
विज्ञापन

इस दौरान पर्यटकों ने दिन भर विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति का आनंद उठाने के साथ खरीदारी भी की। रविवार को कलाकारों ने पंजाब का लड्डू, हिमाचल का किल्लू-नाटी, जम्मू कश्मीर का राउफ, उत्तराखंड का छपेली नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं पंजाब से बाजीगर, राजस्थान से बहरुपिए और कच्ची घोड़ी के कलाकारों ने भी खूब मनोरंजन किया। एनजेडसीसी के अधिकारी भूपेंद्र सिंह का कहना है कि एक दिसंबर को भी अनेक राज्यों के कलाकार लोक संस्कृतिक के रंग बिखरेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स
आज संपन्न होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, सरस व शिल्प मेला पांच तक
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आज सोमवार को दीपोत्सव के साथ संपन्न होगा। देर शाम सन्निहित सरोवर पर एक लाख दिए जलाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग होगा। इससे पहले केशव पार्क में वैश्विक गीता पाठ 21 हजार स्कूली बच्चों की ओर से किया जाएगा, इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि होंगे। वहीं गीता स्थली ज्योतिसर तीर्थ पर हवन यज्ञ व गीता पूजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री पूर्णाहुति देंगे। यहीं नहीं तीर्थ सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल के मुताबिक गीता जयंती के दिन सोमवार को दीपोत्सव के साथ ही 24 नवंबर से चल रहे मुख्य कार्यक्रम संपन्न हो जाएंगे जबकि ब्रह्मसरोवर तट पर सरस व शिल्प मेला पांच दिसंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed