फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Both ASIs sexually assaulted a woman at the police station, claiming, "Our government is in power."

Kurukshetra News: दोनों एएसआई ने किया थाने में यौन शोषण, कह रहे थे, अपनी सरकार है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Both ASIs sexually assaulted a woman at the police station, claiming, "Our government is in power."
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा (कुरुक्षेत्र)। पुलिसकर्मियों पर अवैध हिरासत में रखकर थाने में यौन शोषणा करने का आरोप लगाने वाले बैंककर्मी ने शुक्रवार को पुलिस अफसरों को आप बीती सुनाई। हड्डियों के कैंसर से जूझ रहे पीड़ित का कहना है कि उसके साथ दोनों एएसआई संजीव कुमार और राजेंद्र कुमार ने लाडवा थाने के महिला कक्ष संख्या चार में दो बार यौन शोषण किया। इस बर्बरता से उसकी हालत बिगड़ गई। वह रोता गिड़गिड़ता रहा लेकिन पुलिसवाले नहीं पसीजे। दोनों एएसआई कह रहे थे, अपनी सरकार है, कोई चक्कर नहीं। उन्हें किसी तरह का कोई डर नहीं था।बैंककर्मी ने बताया कि यौन शोषण की वजह से रक्तस्राव होने लगा लेकिन पुलिसवालों पर कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा था। खून निकलने के बाद एक ने डंडा लेकर और बर्बरता की। इससे खून और तेजी से निकलने लगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वह कैंसर पीड़ित हैं। उनके कूल्हे का ऑपरेशन हो चुका है। इस पर एक ने कूल्हे पर जूता रगड़ा। पूरी रात उसे थाने में रखा गया। मच्छरों ने उसकी हालत और खराब कर दी। पीड़ित ने डीएसपी को बताया कि उन्होंने वीडियो बना ली थी। इस पर होमगार्ड ने मोबाइल छीन लिया। वीडियो डिलीट कर दिया। युवक ने बताया कि जबरन लाडवा थाने ले जाया गया और उसकी बाइक को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed