फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bone Mineral Density Test Camp at Shri Krishna Ayush University to Last Seven

Kurukshetra News: श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय में सात को लगेगा बोन मिनरल डेंसिटी जांच शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bone Mineral Density Test Camp at Shri Krishna Ayush University to Last Seven
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान में सात मार्च को बोन मिनरल डेंसिटी जांच कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर अस्पताल के कमरा नंबर 14 में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगा। चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि बोन मिनरल डेंसिटी शिविर प्रति माह के पहले शुक्रवार को आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है। बीएमडी टेस्ट ओस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डी रोगों का पता लगाने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन

इस टेस्ट के माध्यम से हड्डियों की मजबूती को मापा जाता है। शिविर में डेक्सा मशीन की सहायता से हड्डियों का घनत्व मापा जाएगा, जिससे हड्डियों में मौजूद कैल्श्यिम तथा अन्य मिनरल्स की जानकारी मिलती है। सहायक प्राध्यापक डॉ. अनामिका ने बताया कि पचास वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके व्यक्ति या कम आयु में गर्भाशय निकलवा चुकी महिलाएं या अक्सर कमर या शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द से परेशान व्यक्ति इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed