{"_id":"647cf9ad0228a664430c5536","slug":"bole-so-nihal-sat-shri-akal-echoed-with-the-proclamation-of-dharmanagari-kurukshetra-news-c-18-1-140686-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से गूंजी धर्मनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उद्घोष से गूंजी धर्मनगरी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बोले सो निहाल सत श्री अकाल की गूंज, शबद-कीर्तन के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष शीश नवाने और सेवा का उत्साह। रविवार को धर्मनगरी में यह आध्यात्मिक एवं मनमोहक दृश्य देखने को मिला। मौका था मीरी-पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर सजाए गए महान नगर कीर्तन का। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को सेवा संभाल मिलने के बाद पहली बार धर्मनगरी में महान नगर कीर्तन सजाया गया।
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पारपंरिक वेशभूषा में पंज प्यारों की अगुवाई में सजाए गए नगर कीर्तन में उमड़ी संगत ने न सिर्फ अपना शीश नवाया, बल्कि श्रद्धाभाव के साथ श्री पालकी साहिब के आगे-आगे रास्ता भी साफ किया। नगर कीर्तन के आगे संगत ने जल छिड़काव भी किया।
इससे पहले एचएसजीएमसी के प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह, बाबा बुड्ढा दल निहंग सिंघ जत्थेबंदी सहित संगत ने गुरुद्वारे में श्री दरबार साहिब में हाजिरी भरी। प्रधान बाबा कर्मजीत सिंह ने संगत से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर सेवाभाव से गुरु घर के लिए सहयोग करें। अपने बच्चों को नित नेम से जोड़ने के साथ ऐतिहासिक दिन और इतिहास की पूरी जानकारी दें। बच्चों को दस्तार एवं गुरुवाणी के महत्व से अवगत कराएं।
विज्ञापन
जैसे ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में महान नगर कीर्तन आरंभ हुआ, नतमस्तक होने के लिए संगत का हुजूम उमड़ पड़ा। नगर कीर्तन में यूपी, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग जिलों की संगत विशेष रूप से शामिल हुई। कुरुक्षेत्र जिले की संगत ने भी उत्साहपूर्वक परिवार समेत गुरु साहिब के समक्ष हाजिरी लगाई।
विभिन्न स्थानों पर ठंडे पानी, जलजीरा, कुल्फी और अन्य खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाकर सेवा की गई। नगर कीर्तन रेलवे रोड, कुटिया वाली गली, गुलजारी लाल नंदा मार्ग, किला तेज प्रताप सिंह, छोटा बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, शास्त्री मार्केट, बिरला मंदिर से होकर गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर संगत ने रंग बिरंगी आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।
बॉक्स
संभाली यातायात प्रबंधन का मोर्चा
आमजन और संगत को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात प्रबंध का मोर्चा स्वयं एचएसजीएमसी के कर्मचारियों ने संभाले रखा। नगर कीर्तन के साथ-साथ पूरे यातायात को सुचारु ढंग से चलाने और पंक्तिबद्ध संगत को लेकर चलने के लिए बागडोर संभाले रखी।
बॉक्स
बखूबी अपना कार्य कर रही कमेटी : बाबा बलबीर सिंह
बाबा बुड्ढा दल निहंग सिंघ जत्थेबंदी के प्रमुख बाबा बलबीर सिंह ने कहा कि एचएसजीएमसी अपना कार्य बखूबी कर रही है। सेवा संभाल के बाद पहली बार प्रकाश उत्सव मनाया जा रहा है। भविष्य में भी कमेटी इस प्रकार से कार्य करती रहे।