फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Body scorching heat, mercury reached beyond 42 degree Celsius

बदन झुलसा रही गर्मी, पारा पहुंचा 42 डिग्री सेल्सियस के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Body scorching heat, mercury reached beyond 42 degree Celsius
Body scorching heat, mercury reached beyond 42 degree Celsius - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। इस बार गर्मी का प्रकोप इतना ज्यादा है कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से पहले लोगों को दस बार सोचना पड़ा रहा है। पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं, जिस कारण गर्मी से हर कोई लाचार हो चुका है। पिछले पांच साल की बात करें तो गर्मी के मामले में अप्रैल माह ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इन पांच साल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42.05 डिग्री तक पहुंच गया है जोकि वर्ष 2018 से लेकर अब तक का 11 अप्रैल के दिन का सबसे अधिक तापमान है।
विज्ञापन

इस भीषण गर्मी में पैदल या मोटरसाइकिल पर चलना तो दूर कार में सफर करना भी मुश्किल हो गया है। झुलसा देने वाली गर्मी से गाड़ियों के एसी भी फेल हो गए हैं। गाड़ी यदि 10 मिनट के लिए धूप में खड़ी रहे तो उसमें बैठने वाला चक्कर खाकर बेहोश तक हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह तो कुछ भी नहीं अप्रैल माह के अंत तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस बार गर्मी पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने पर उतारू है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर इस माह की सबसे गर्म मध्याह्न रही। दिन में अधिकतम तापमान 42.05 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा दिनभर धूप व गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर किए रखा। बाजार व सड़कों पर दोपहर 12 बजे से लेकर शाम चार बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का लोग ही दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर गंतव्य की ओर जाते नजर आए, लेकिन उन्होंने भी गर्मी से बचने के पूरे इंतेजाम किए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय मिली राहत
सोमवार को शाम को करीब छह बजे फिजा बदलने से कुछ राहत मिली। तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने से भी गर्मी से राहत मिलेगी।

पांच साल में 11 अप्रैल का तापमान
वर्ष----तापमान
2022- 42/23
2021- 37/21
2020- 36/24
2019- 38/23
2018- 38/24
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में
आगामी दिनों का संभावित तापमान
दिन---------तापमान
मंगलवार-40/24
बुधवार---39/23
वीरवार---39/23
शुक्रवार---39/22
शनिवार--40/22
रविवार---41/22
सोमवार--42/23
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में
शरीर में पानी की कमी न होने दें : डॉ. अनेजा
कुरुक्षेत्र विवि. स्थित स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा ने कहा कि गर्मी से बचने के लिए शरीर को पानी की कमी से बचायें। अनावश्यक तेज धूप में न निकलें, धूप में निकलना जरूरी हो तो तौलिया, गमछा, स्कार्फ से सिर तथा चेहरे को ढककर रखें। टोपी, धूप का चश्मा एवं छतरी का प्रयोग अवश्य करें। धूप में निकलने से पहले एक से दो गिलास एवं दिनभर में तीन से चार लीटर पानी अवश्य पीयें। ओआरएस का घोल, साधारण पानी, नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी, फलों के रस का सेवन गर्मियों में लाभदायक है। लू लगने पर जल्द से जल्द नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें एवं आवश्यक उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed