फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Body of missing laborer found in Bhakra Canal.

Kurukshetra News: लापता मजदूर का शव भाखड़ा नहर से मिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Body of missing laborer found in Bhakra Canal.
कुरुक्षेत्र। गांव किरमिच के पास भाखड़ा नहर (नरवाना ब्रांच) में डूबे मजदूर लक्ष्मण दास का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। तीन दिनों से जारी तलाश अभियान के बाद बटेड़ा हेड के पास पानी में शव दिखाई देने पर यह मामला सामने आया। शव मिलने के साथ ही परिजनों की उम्मीद भी टूट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूल रूप से बिहार निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मण दास पिछले लगभग 10 वर्षों से किरमिच गांव के पास रहकर ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था।
बुधवार को वह नहर किनारे हाथ धोने गया था, इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया और तेज बहाव में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया। घटना के बाद से ही परिजन और ग्रामीण लगातार नहर किनारे तलाश में जुटे हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed