फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Body of a woman found in the Narwana Branch Canal near Kirmich.

Kurukshetra News: किरमिच के पास नरवाना ब्रांच नहर में मिला महिला का शव

Tue, 25 Aug 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 25 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Body of a woman found in the Narwana Branch Canal near Kirmich.
कुरुक्षेत्र। नहर से महिला का शव बाहर निकालते हुए गोताखोरों की टीम। गोताखोर - फोटो : Administration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव किरमिच के पास नरवाना ब्रांच भाखड़ा नहर में सोमवार सुबह करीब 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नहर में शव बहने की सूचना मिलने पर गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और महिला की पहचान के प्रयास शुरू किए। महिला ने आसमानी रंग का सूट पहन रखा था। उसके हाथों में हरी चूड़ियां और पैरों में लाल रंग की चप्पल थी। शरीर पर किसी प्रकार का टैटू अथवा चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


गोताखोर प्रगट सिंह के अनुसार, महिला के सुबह किसी नजदीकी हेड से नहर में गिरने या कूदने की आशंका है। पानी के तेज बहाव के कारण शव बहकर किरमिच के पास पहुंचा होगा। हालांकि महिला ने नहर में कहां से प्रवेश किया और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस आसपास के गांवों में महिला के लापता होने की जानकारी जुटा रही है। पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed