फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Body of a middle-aged man found hanging from a tree near the railway track

Kurukshetra News: रेलवे ट्रेक के समीप पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Body of a middle-aged man found hanging from a tree near the railway track
कुरुक्षेत्र। डोडा खेड़ी गांव के पास रेलवे ट्रैक के समीप शीशम के पेड़ से एक अधेड़ का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी के अनुसार रेलवे ट्रैक के किलोमीटर संख्या 158/9 और 158/11 के बीच डाउन लाइन से करीब 15 से 20 फीट दूर शीशम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला। मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने सफेद, काले और हल्के नीले रंग की चेकदार शर्ट तथा खाकी रंग का लोअर पहन रखा था। उसके पैरों में चप्पल नहीं थी, जबकि चप्पलें पेड़ के नीचे पड़ी मिली। पुलिस को मौके से गुलाबी रंग के कपड़े का फंदा भी बरामद हुआ है। जांच अधिकारी एसआई विकास कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए आसपास के सभी पुलिस थानों को सूचना भेजी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed