फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Body of a man found in Sannihit Sarovar; identity unknown.

Kurukshetra News: सन्निहित सरोवर में मिला व्यक्ति का शव, पहचान नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Body of a man found in Sannihit Sarovar; identity unknown.
कुरुक्षेत्र। सन्निहित सरोवर में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह सैर के लिए पहुंचे लोगों ने सरोवर में शव उतराता हुआ देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुभाष मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों व एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव को सरोवर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान नहीं होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के बाद लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। मृतक की लंबाई करीब साढ़े पांच फुट बताई गई है। उसने काले रंग की डॉट वाली अंडरवियर पहन रखी थी। शव पुराना होने के कारण पहचान करने में भी दिक्कत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed