फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Body of 70-year-old farmer from Punjab found in Bhakra Canal

Kurukshetra News: भाखड़ा नहर में मिला पंजाब के 70 वर्षीय किसान का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Body of 70-year-old farmer from Punjab found in Bhakra Canal
कुरुक्षेत्र। मृतक बलकार सिंह।
कुरुक्षेत्र। गांव ज्योतिसर के पास नरवाना ब्रांच भाखड़ा नहर से पंजाब के पटियाला जिले के गांव बौंसर कलां निवासी 70 वर्षीय बलकार सिंह का शव बरामद हुआ है। गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर में शव बहता देखा तो तुरंत उसे बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर उनकी पहचान हुई है। बलकार सिंह खेती-बाड़ी का काम करते थे और 20 मई को घर से पैदल निकले थे लेकिन देर शाम तक नहीं लौटे।
विज्ञापन

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव की तस्वीर और जानकारी आसपास के गांवों के सरपंचों को भेजी थी। इसके बाद परिवार तक सूचना पहुंची और परिजन कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की। ज्योतिसर पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण पाल के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया कि बलकार सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। परिवार ने किसी भी तरह की रंजिश या शक से इन्कार किया है। आशंका जताई जा रही है कि वह नहर में गिर गए या फिर खुद कूद गए हों।

कुरुक्षेत्र। मृतक बलकार सिंह।

कुरुक्षेत्र। मृतक बलकार सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed