फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Board will honor the Panchayat doing good work for Saraswati River

Kurukshetra News: सरस्वती नदी के लिए अच्छा काम करने वाली पंचायत को सम्मानित करेगा बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Board will honor the Panchayat doing good work for Saraswati River
पिहोवा। सरस्वती नदी और सरोवर के घाट का निर्माण करने वाली ग्राम पंचायत को सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। इन ग्राम पंचायत में बाबैन, पिपली, थानेसर, पिहोवा, बिलासपुर, साढ़ौरा की ग्राम पंचायत शामिल हैं। साथ ही बोर्ड उन पंचायत को प्रोत्साहन भी देगा। पिछले साल बाढ़ के समय में सहयोग करने वाली ग्राम पंचायत भी सम्मान की हकदार है। उनको भी बोर्ड सम्मानित करेगा। यह बात बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच ने कही।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष ने कहा कि सरस्वती महोत्सव का आगाज 11 फरवरी को आदि बद्री से हो चुका है। आज 12 फरवरी को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में सरस्वती नदी पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बिप्लब कुमार देब मुख्य अतिथि रहेंगे। 13 फरवरी को सरस्वती नगर यमुनानगर में सरस्वती धाम पर कार्यक्रम होगा, जिसमें पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज शिरकत करेंगे। इसी दिन कैथल के पोलड़ गांव में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि 14 फरवरी को समापन समारोह का आयोजन सरस्वती तीर्थ पिहोवा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार भारत भूषण भारती विशिष्ट अतिथि होंगे तथा राज्यमंत्री संदीप सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समापन अवसर पर तीर्थ पर दीपदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed