फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Blue Rapid students bet on basketball tournament

Kurukshetra News: बास्केटबॉल प्रतियोगिता में ब्लू रेपिड की छात्राओं ने बाजी मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Blue Rapid students bet on basketball tournament
पिहोवा। अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मौजूद विद्यार्थी व ​शि - फोटो : संवाद
पिहोवा। अक्षरा इंटरनेशनल स्कूल में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें इंटर हाउस बास्केटबॉल और क्रिकेट मैच में प्रतिभागियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रथम सेशन में रेड फ्लैम हाउस और येलो टॉरनेडो हाउस के मध्य मैच हुए। दूसरी कड़ी में ग्रीन रोकीस व ब्लू रैपिड हाउस के बीच मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विपिन काहड़ा व प्रिंसिपल शौबे मैथ्यू ने किया। बास्केटबाॅल में ब्लू रेपिड की छात्राओं ने बाजी मारी और क्रिकेट मैच में रेड फ्लैम के छात्रों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रिंसिपल शौबे मैथ्यू ने कहा कि खेलों से अनुशासन की भावना पैदा होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी नकारात्मक प्रवृत्ति से बचने का जरिया भी खेल है। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेल बेहद जरूरी है। इसलिए स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का सेगमेंट भी रखा गया है। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed