Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Blood-soaked dead body of a middle-aged man

Kurukshetra News: खून से लथपथ मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Blood-soaked dead body of a middle-aged man
कुरुक्षेत्र। पुराने बस अड्डे के पास बनी मजार से एक अधेड़ व्यक्ति का शव खून से लथपथ बरामद हुआ। उसकी बाईं कलाई पर कट लगा हुआ था। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। आसपास पूछताछ करने पर सिर्फ व्यक्ति का नाम अशोक उर्फ शौकी उजागर हो पाया। अशोक दिव्यांग था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए एलएनजेपी अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अशोक (50) पिछले कई साल से मजार के पास ही रहता था। अशोक आसपास से मांग कर अपना गुजारा करता था। खा-पीकर वह मजार के बरामदे में ही सो जाया करता था। देर रात भी मजार के बाहर बरामदे में सोया था। सुबह छह बजे मजार पर माथा टेकने आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि मजार के बाहर खून से लथपथ व्यक्ति का शव पड़ा था। सूचना पर सुभाष मंडी चौकी पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर नमूने एकत्रित किए। पुलिस जांच से पता चला कि उसकी बाईं कलाई पर कट लगा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कलाई पर लगी चोट से उसका खून बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए एलएनजेपी अस्पताल में रख दिया।
विज्ञापन

बाक्स
पुलिस कर रही परिजनों की तलाश
सुभाष मंडी चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस अशोक के परिजनों की तलाश कर रही है। आसपास के लोगों से उसका नाम ही उजागर हो पाया है। शव को एलएनजेपी अस्पताल में रखवा दिया है। प्राथमिक जांच से लग रहा है कि अशोक की मौत खून बहने से हुई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि यह भी हो सकता है कि अशोक की कलाई पर किसी कारण चोट लग गई हो। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण उजागर होंगे। 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed