{"_id":"673ba78d9a41a320e3078934","slug":"block-level-awareness-seminar-from-22nd-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-127095-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खंड स्तरीय जागरूकता सेमिनार 22 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खंड स्तरीय जागरूकता सेमिनार 22 से
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-27 के लिए मिशन बुनियाद एवं सुपर-100 कार्यक्रम शामिल कर दिया है। विद्यार्थियों के मिशन बुनियाद और सुपर-100 कार्यक्रम के महत्व और उद्देश्यों के बारे में जागरूक करने के लिए खंड स्तरीय जागरूकता अभियान 22 नवंबर से खंड पिहोवा से शुरु किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी ज्यादा से ज्यादा इसके लिए आवेदन करें।
बुनियाद लेवल-वन की परीक्षा 24 दिसंबर को होगी, जिसका परिणाम 20 जनवरी को घोषित किया जाएगा। बुनियाद लेवल-वन में चयनित विद्यार्थियों की लेवल-दो की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी और सात फरवरी को परिणाम जारी कर दिया जाएगा। लेवल-दो में चयनित विद्यार्थियों को बुनियाद लेवल-तीन में सहभागिता करनी जोगी, जिसमें मोटिवेशनल सेमिनार और मूल्यांकन होगा। लेवल-तीन का आयोजन 11 फरवरी को किया जाएगा। इसके बाद कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि खंड स्तरीय जागरूकता अभियान की शुरुआत 22 नवंबर को पिहोवा खंड से होगी, जिसमें मुख्यातिथि एसडीएम पिहोवा अमन कुमार होंगे और जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शिक्षा विभाग की ओर से जागरूकता अभियान से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। खंड स्तरीय जागरूकता अभियान में प्रत्येक विद्यालय से आठवीं और 10वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जाना है, जिन्होंने सातवीं और नौवीं कक्षा में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया हो।
विज्ञापन
जिले में ये है पांच बुनियाद केंद्र
जिलेभर में पांच बुनियाद केंद्र है, जिसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दी जाती है। ये केंद्र राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद मारकंडा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद में स्थापित किए गए हैं। डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है, जिसमें विद्यार्थी पंजीकरण कर सकते हैं।