{"_id":"5d360ca38ebc3e6ce3782f1c","slug":"blacmaling-kurukshetra-news-rtk506576772","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले लगाया रेप का आरोप फिर तीन लाख लेकर मामला रफा दफा करने का वादा, साथी संग युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले लगाया रेप का आरोप फिर तीन लाख लेकर मामला रफा दफा करने का वादा, साथी संग युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
honytaip
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत के दो युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाने वाली युवती ने पहले पुलिस में केस दर्ज कराया। बाद में केस को वापस लेने के लिए दोनों युवकों से तीन लाख रुपये की मांग की। आरोपियों ने युवती को रुपये देते हुए वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शिकायतकर्ता युवती के रंगे हाथों ब्लैकमेलिंग के रुपयों व उसके साथी समेत दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार पिहोवा निवासी युवती ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा था कि वह वर्ष 2016 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में पढ़ती थी। तब पानीपत के गांव चमराड़ा निवासी संजय व दीपक उसे परेशान किया करते थे। इससे तंग आकर उसने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। 12 जुलाई को जब वह घर पर अकेली थी तब आरोपी संजय ने उसे फोन कर उससे अपशब्द बोलने शुरू कर दिए थे। विरोध करने पर संजय अपने दीपक के साथ गाड़ी में आया और जबरन घर में घुसकर दोनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ व जोर जबरदस्ती करनी शुरू कर दी थी। शोर मचाने पर तुरंत उसका भाई मौके पर पहुंचा तभी दोनों आरोपी मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने दोनों आरोपी युवक संजय व दीपक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस में केस दर्ज होने पर संजय के परिजन 19 जुलाई को युवती व उसके दोस्त से मिलने के लिए पिहोवा आए थे। जहां पर युवती व उसके दोस्त कौशल ने केस को रफा दफा करने के लिए एवज में 3 लाख रुपये मांगे। परिजनों ने उस समय 20 हजार रुपये तत्काल दे दिए थे तथा बाकी रकम 22 जुलाई को देने का आश्वासन दिया। संजय के परिजनों ने इस बातचीत व रुपये के लेनदेन की पूरी वीडियो बनाई और एसपी से शिकायत की। एसपी आस्था मोदी ने लाडवा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर टीम को सोमवार को परिजनों के साथ मौके पर भेजा। जैसे ही युवती व उसके दोस्त कौशल ने उनसे बाकी की राशि के 2.80 लाख रुपये लिए तभी उन्होंने टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही टीम ने तुरंत मौके पर रेड कर युवती व उसके दोस्त को बाकी रकम के साथ रंगे हाथ काबू कर लिया। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवती व उसके दोस्त कौशल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।