फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BKU Chaduni group took to the streets, blocked traffic in Ismailabad, Ladwa and Shahabad

Kurukshetra News: सड़कों पर उतरा भाकियू चढ़ूनी गुट, इस्माईलाबाद, लाडवा व शाहाबाद में लगाया जाम

Fri, 23 Feb 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 23 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
BKU Chaduni group took to the streets, blocked traffic in Ismailabad, Ladwa and Shahabad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में भाकियू चढ़ूनी गुट की ओर से दाता सिंह बार्डर पर किसान आंदोलन में युवक की मौत मामले पर कड़ा रोष जताया गया। किसान 12 से दो बजे तक लाडवा, शाहाबाद व पिहोवा में रोष जताते रहे और सड़कें जाम कीं।
जिले के पिहोवा-इस्माईलाबाद में नेशनल हाईवे 152 अंबाला- हिसार रोड पर गांव गंगहेडी बस स्टैंड के समीप करीब दो घंटे जाम लगा कर रोष प्रदर्शन किया। वहीं लाडवा में यमुनानगर-कुरुक्षेत्र रोड जाम किया तो शाहाबाद में नेशनल हाईवे को पुलिस थाना के बाहर जाम किया गया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

आंदोलनरत किसानों की मांगों के समर्थन में कूद चुका चढूनी गुट अपने स्तर पर रोष जताने में लगा है। जहां पहले ट्रैक्टर मार्च निकाला जा चुका है तो वहीं ब्रह्मसरोवर तट पर महापंचायत कर आंदोलन लड़ने का ऐलान भी किया गया। इसी के चलते ही वीरवार को तहसील स्तर पर केंद्र सरकार के पुतले फूके जाने का ऐलान किया गया था। गत दिवस दाता सिंह बार्डर पर आंदोलन के चलते युवक की मौत के बाद सड़कें जाम करने का एलान किया था। प्रवक्ता राकेश बैंस के मुताबिक अब अगले आंदोलन की रणनीति शुक्रवार को बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रादौर मुख्य मार्ग पर दो घंटे किया प्रदर्शन
लाडवा। भाकियू चढूनी ने वीरवार को लाडवा-रादौर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे के जाम के दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने दोपहर 12 से दो बजे तक जाम लगाए रखा। भाकियू के ब्लॉक प्रधान कंवरपाल ने कहा कि वह इसे रोड जाम न कहकर सरकार तक अपनी आवाज को अपनी पहुंचाने का माध्यम कहेंगे।
वहीं अमरीक सिंह बकाली ने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांगे न मानी तो यह आंदोलन आगे भी बढ़ सकता है। आरोप लगाया कि सरकार ने 11 फरवरी से नेट बंद किए हुए हैं, जिससे न केवल व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है बल्कि विद्यार्थियों को भी परेशानी हो रही है। इस मौके पर कंवरपाल, लाल सिंह, अमरीक गादली, सतबीर, जंगशेर, सुखविंद्र चट्ठा, मलकीत सिंह, जगतार, नवीन सुरा, मोंटी मलिक आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि यातायात को अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया था। संवाद

राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर गरजे किसान
इस्माईलाबाद। किसानों ने भारतीय किसान यूनियन चढ़ूी गुट के प्रेस प्रवक्ता प्रिंस वडैच की अध्यक्षता में नेशनल हाईवे वे 152 अंबाला हिसार रोड पर गांव गंगहेडी बस स्टैंड के समीप करीब दो घंटे जाम लगा कर रोष प्रदर्शन किया। किसान नेशनल हाईवे के बीचों बीच बैठ गए और सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

वडैच ने बताया कि ये धरने तथा ट्रैक्टर मार्च सांकेतिक रोष प्रदर्शन है। सरकार ने किसानों की मांगें जल्द नहीं मानी तो बड़े आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर अमृतपाल सिंह, जरनैल सिंह मल्ली, जोगिंद्र सिंह, जसमेर सिंह, जसपाल सिंह, मनिंद्र सिंह सहित काफी किसान मौजूद रहे। उधर पुलिस ने यातायात को पिहोवा की तरफ से मुर्तजापुर से 152 डी से होते हुए तथा अंबाला की तरफ से गांव लोटनी से 152डी पर डायवर्ट कर यातायात को सुचारू रूप से चलाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed