फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP's new district executive announced, 21 people got responsibility

Kurukshetra News: भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 21 लोगों को मिली जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
BJP's new district executive announced, 21 people got responsibility
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, जिसमें पांच महिलाओं सहित 21 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई तो पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजिंदर गोल्डी ने बुधवार को टीम की घोषणा की, जिसमें छह उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक कार्यालय सचिव, एक प्रवक्ता, एक आई प्रमुख, एक सोशल मीडिया प्रमुख, एक मीडिया प्रमुख, एक मन की बात प्रमुख सहित टीम की घोषणा की गई। टीम में चारों विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। नई टीम में थानेसर ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन देवी दयाल शर्मा को दोबारा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार थानेसर से ही भाजपा नेत्री अनु माल्यान को भी दोबारा उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। लाडवा हलका निवासी भाजपा महिला मोर्चा को अध्यक्षा परमजीत कौर कश्यप को जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिहोवा निवासी सतपाल सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
थानेसर से समाजसेविका, प्रेरणा संस्था की अध्यक्षा एवं पूर्व में भाजपा जिला सचिव रही रेणू खुग्गर को जिला टीम में इस बार उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी गई है। इसी प्रकार लाडवा के देशराज शर्मा को नई टीम में उपाध्यक्ष चुना गया है। महामंत्री की जिम्मेवारी पिहोवा के अर्जुन त्यागी और थानेसर निवासी एवं मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी को भी महामंत्री की जिम्मेवारी दी गई है।
विज्ञापन

लाडवा के राजकुमार बेदी को सचिव, शाहाबाद की राजदीप कौर को सचिव नियुक्त किया गया है। पूर्व में जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे शाहाबाद के तिलकराज अग्रवाल को इस बार नई टीम में सचिव नियुक्त किया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल पाली की पत्नी विजय लक्ष्मी को नई टीम में सचिव नियुक्त किया है। विजयलक्ष्मी थानेसर नगरपरिषद चुनावों में भाजपा की टिकट पर चेयरपर्सन चुनाव लड़ने की भी प्रबल दावेदार थी। पिहोवा निवासी साधु सैनी को सचिव, लाडवा निवासी नरेंद्र सिंघल को सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार लाडवा के अंकुश गोयल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई टीम में विजय काम्बोज को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा में भाजपा द्वारा पहली बार सृजित किए गए प्रवक्ता पर की जिम्मेवारी सर्वजीत हैप्पी विर्क को दी गई है। पूर्व में कार्यालय सचिव की जिम्मेवारी निभा चुके गुलशन सैनी नई टीम में आईटी प्रमुख और राहुल शर्मा को पहले की तरह सोशल मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई है। टीम में शैलेश वत्स की जगह ललित माटा को मीडिया प्रमुख की जिम्मेवारी दी गई है। पिहोवा नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि के भाई हन्नु चक्रपाणी को मन की बात प्रमुख नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed