फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP will enter the election field with a resolution letter on local issues of every area.

Kurukshetra News: हर क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों के संकल्प पत्र के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी भाजपा

Wed, 19 Feb 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 19 Feb 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
BJP will enter the election field with a resolution letter on local issues of every area.
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव, लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लड़ेगी। हर क्षेत्र के स्थानीय मुद्दों को लेकर पार्टी की ओर से क्षेत्र अनुसार संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा, जिसको लेकर ही पार्टी का हर कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देगा। समय व जरूरत के अनुसार पार्टी के केंद्रीय नेता भी प्रचार में आ सकते हैं। पार्टी के लिए एक-एक बूथ व एक-एक वोट अहम होगा।
विज्ञापन

पार्टी की मंगलवार को जिला कार्यालय में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में नगर निकाय चुनाव में जीत का यह खाका खींचा गया। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली के साथ-साथ प्रदेश भर के मंत्री, विधायक, नगर निकाय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। करीब दो घंटे तक चली बैठक में यह चुनाव जीतने के लिए पूरी योजना तैयार की गई। इसके साथ ही प्रत्याशियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने के बारे में भी भाजपा नेताओं ने टिप्स दिए।
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सभी पदाधिकारियों व प्रत्याशियों में जोश भरा तो भरोसा भी दिया कि केंद्र व प्रदेश के बाद अब नगर निकाय में भी भाजपा की बड़ी जीत होगी, लेकिन इसके लिए एक-एक वोट के लिए पसीना बहाना होगा तो केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर तक दस्तक देनी होगी। हर कार्यकर्ता के हाथ में संकल्प पत्र होगा और लोगों में भरोसा जगाना है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की तर्ज पर निकाय चुनाव के लिए तैयार किए जाने वाले संकल्प पत्र में दिए एक-एक वादे को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी केवल ट्वीट मास्टर, जमीनी हकीकत की नहीं कोई जानकारी : नायब
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी केवल ट्वीट मास्टर है। उन्होंने केवल ट्वीट करना ही सीखा है और जमीनी हकीकत की रत्ती भर भी जानकारी नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेस की जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है। उन्होंने कहा कि चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत हासिल होगी और प्रदेश में हर वार्ड में कमल का फूल खिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कांग्रेस पार्टी सबसे बडा झूठ बोलने वाली पार्टी है। इस पार्टी से ही आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने झूठ बोलना सीखा और केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के सामने कांग्रेस से भी बडा झूठ बोला, लोगों को बहकाकर सत्ता हासिल की।


उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के नागरिकों के सामने आप नेता केजरीवाल की असलियत से पर्दा उठ चुका है। अब दिल्ली के नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को भारी बहुमत दिया है। दिल्ली में एक अच्छी सरकार बनेगी जो हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियां लागू करेगी।

ट्रिपल इंजन की सरकार में तेजी से होंगे विकास कार्य : बड़ौली
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर निकाय चुनाव को भी पार्टी पूरी गंभीरता से लड़ेगी और जीतेगी भी। भाजपा किसी भी चुनाव को सामान्य नहीं मानती और हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है। अब नगर निकाय चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी इसके बाद प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं का घर-घर लाभ पहुंच पाएगा। निकाय चुनाव के बाद प्रदेश में डबल नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार होगी और और ज्यादा तेजी से विकास कार्य हो सकेंगे। प्रदेश की जनता ने पहले केंद्र फिर राज्य और अब निकाय चुनाव में भी भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।

नौ सदस्यीय समिति तैयार करेगी सकंल्प पत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के सुझावों को हम संकल्प पत्र में शामिल करेंगे। नौ सदस्यीय संकल्प पत्र समिति का गठन किया गया है। इसमें मंत्री विपुल गोयल, मंत्री कृष्ण बेदी, विधायक शक्ति रानी शर्मा, विधायक निखिल मदान, मेयर कुलभूषण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदपाल एडवोकेट, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व मेयर अवनीत कौर और विजयपाल एडवोकेट शामिल हैं।

भाजपा का चुनावी एजेंडा तैयार, 35 मुद्दों को किया चिह्नित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा ने अपना चुनावी एजेंडा तैयार कर लिया है। राज्य और केंद्र सरकार के 35 मुद्दों को चिह्नित किया है। डबल इंजन की सरकार के सभी मुद्दों को पंपलेट के जरिये घर-घर पहुंचाने का काम निकाय चुनाव में करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद, नगर पालिका के अलग-अलग पंपलेट सकंल्प पत्र के रूप में होंगे। पंपलेट पर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की सभी योजनाएं होंगी और संकल्प पत्र में क्षेत्र के हिसाब से ही मुद्दों को शामिल किया जाएगा। बड़ौली ने कहा कि 377 मंडलों पर चुनावी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 20 हजार 629 बूथों पर टीम बन चुकी है। निकाय चुनाव के परिणाम आने के बाद संगठन पर्व को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम निकाय चुनाव जीतने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed