फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP state president targeted opposition in Panna Pramukh conference in Thanesar

Haryana: पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बोले- कई विपक्षी दलों में योग्यता नहीं, वंशवाद हावी

Sun, 27 Aug 2023 09:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Aug 2023 09:18 PM IST
सार

ओपी धनखड़ ने कहा कि कई विपक्षी दलों में योग्यता नहीं, वंशवाद हावी है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेसी नेता चुनाव में हारने पर मतदाताओं को राक्षस बताने लगते हैं।

विज्ञापन
BJP state president targeted opposition in Panna Pramukh conference in Thanesar
संबोधित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धृतराष्ट्र मूल्यों की राजनीति त्याग कर पुत्रमोह में फंस गये थे और इसी वजह से कुरुक्षेत्र का युद्ध हुआ, जिसमें कौरवों का अंत हुआ। उसी तरह आज भी कई विपक्षी दलों में योग्यता नहीं पर वंशवाद हावी है। अब देश-प्रदेश की जनता लोकतांत्रिक तरीके से इनका हिसाब-किताब कर रही है। उक्त विचार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने व्यक्त किए। वे रविवार को थानेसर अनाजमंडी में पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा में आगे बढ़ने का एक ही विकल्प है मेहनत और योग्यता। इसलिए आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरा है और युवा वर्ग की पहली पंसद है। धनखड़ ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि इनके नेता हार होने पर मतदाताओं को राक्षस बताने लगते हैं। खुले मंच से बहन-बेटियों की गालियां दे रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस की नीति और नीयत दोनों में खोट रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रही है। आज दुनिया भर में भारत की प्रगति और विकास की चर्चा हो रही है। गरीब, किसान, श्रमिक, दुकानदार, युवा, महिला, व्यापारी हर भारतीय का सपना पूरा करना प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी के सशक्त नेतृत्व में ही भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचाने वाला दुनिया का पहला देश बना। आज चांद पर तिरंगा, शिवशक्ति प्वाइंट हर भारतीय को गौरवान्वित कर रहा है। यह भारत की बढ़ती शक्ति का प्रतीक है।

बीते नौ साल में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के द्वारा आज भारत जिस स्पीड और स्केल पर काम कर रहा है, वो अभूतपूर्व है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से 2024 में केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार को पुनः स्थापित करने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।

सांसद नायब सैनी ने कहा कि मतदाताओं को राक्षस को कहने वाले कांग्रेसी नेता का कुरुक्षेत्र की जनता चुनाव में सही तरीके से जवाब देगी। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पंहुचाने और हर पात्र व्यक्ति को लाभ दिलाने का आह्वान किया। सम्मेलन आयोजक एवं विधायक सुभाष सुधा ने दावा किया कि थानेसर में फिर से कमल खिलेगा।


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, पशुधन बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिलाध्यक्ष रवि बतान, रविंद्र सांगवान, घुमन्तू जाति बोर्ड के वाइस-चेयरमैन जय सिंह पाल, पूर्व सांसद कैलाश सैनी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed