{"_id":"574213264f1c1b1d166910e8","slug":"bjp-profit-loss-of-congress-indian-national-lok-dal-s-account-opened","type":"story","status":"publish","title_hn":"नफे में भाजपा, नुकसान में कांग्रेस, इनेलो का खाता खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नफे में भाजपा, नुकसान में कांग्रेस, इनेलो का खाता खुला
ब्यूरो/अंबाला,अमर उजाला
Updated Mon, 23 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिकाओं का चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को नारायणगढ़ नगर पालिका चुनाव हल्की नोकझोंक के साथ संपन्न हुए। वार्ड नंबर एक में जहां समर्थकों व प्रत्याशियों में हल्की-फुल्की नोकझोंक हुई, वहीं वार्ड नंबर आठ में अचानक एक ईवीएम चलती हुई बंद हो गई, लेकिन उसे तुरंत बदला दिया। इसके अलावा नारायणगढ़ नगर पालिका के सभी वार्डों में चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न रहे।
नगर पालिका के अंतर्गत कुल 15 वार्डों में चुनाव थे, लेकिन वार्ड नंबर 6 में सर्वसम्मति से पहले ही चुनाव हो चुका था। जिसके चलते रविवार को 14 वार्डों में पार्षदों के चयन के लिए मतदान किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। अफसरों से लेकर पुलिस सभी चुनाव को शांतिपूर्वक बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय रही। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर पुलिस फोर्स अतिरिक्त लगाई गई थी।
चुनावों के बाद शाम को मतगणना शुरू हुई और देरशाम तक सभी वार्डों के नतीजे घोषित हो गए। जिसके बाद सभी विजेता पार्षदों ने जहां अपने समर्थकों के साथ जीत की खुशी मनाई, वहीं उनके समर्थक अपने-अपने वार्डों के विजेता पार्षदों को पूरे जोश के साथ मतगणना केंद्रों से वाहनों में बिठाकर जुलूस के रूप में अपने वार्डों में ले गए।
विज्ञापन
नीचे आया कांग्रेस का ग्राफ
इस चुनावों में यदि देखा जाए तो पिछली बार चुनावों के अपेक्षाकृत कांग्रेस नुकसान में रही है, तो भाजपा नफे में। पिछली बार 13 वार्डों में विजेता कांग्रेस समर्थित पार्षदों की संख्या 9 थी, जबकि भाजपा समर्थित 3 पार्षद थे, 1 पार्षद बसपा का था। लेकिन इस बार वार्डबंदी के बाद वार्डों की संख्या 15 थी।
जिसमें कांग्रेस समर्थित 6 प्रत्याशी जीते, यानी कांग्रेस को 3 सीटों का नुकसान हुआ। उधर,भाजपा को इस बार 5 सीटें मिले। पिछली बार से भाजपा 2 सीट नफे में रही। बसपा को पहली भी एक और इस बार भी एक ही सीट मिली। हां इनेलो के लिए ये चुनाव बढिय़ा रहा, उनका खाता इस बार खुल गया है, इस बार इनेलो समर्थित एक पार्षद ने जीत दर्ज करवाई है। लेकिन इस बार दो आजाद उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की है।
एक नजर में नारायणगढ़ नगर पालिका चुनाव
- नारायणगढ़ नगर पालिका का मतदान का सुबह 7 बजे शुरू हो गया था, जो शाम 5 बजे तक चला।
-चुनाव पर्यवेक्षक एवं हरियाणा खादी एण्ड विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड के चीफ एक्जीक्यूटीव डॉ. आरएस ढिल्लो व रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रूचि सिंह ने सभी मतदान केंद्रों का दौरा किया।
-डीसीपी ग्रामीण मनीषा चौधरी, एसीपी रमेश कुमार ने भी मतदान केन्द्रों का दौरा किया।
- नगरपालिका के पंद्रह वार्ड हैं जिनमें वार्ड नम्बर 6 से एक ही उम्मीदवार होने के कारण इस वार्ड में सर्वसम्मति से चुनाव पहले ही हो गया था।
-शेष चौदह वार्डो में 51 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे जिनमें से 27 महिलाएं तथा 24 पुरूष उम्मीदवार।
-नगरपालिका के इन 14 वार्डो में 16029 मतदाता हैं।
- नगरपालिका चुनाव के लिए 14 वार्डो में 15 मतदान केन्द्र बनाए गए।
- सुबह 7.45 बजे तक 7.76 प्रतिशत, 9 बजे 18.62 प्रतिशत, 11 बजे 34.91 प्रतिशत, 12 बजे 47.58 प्रतिशत, 1 बजे 55.73 प्रतिशत, 2 बजे तक 62.66 तथा 3 बजे तक 68.07 प्रतिशत तथा 4 बजे तक 72.93 प्रतिशत, 5 बजे तक 75.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
नारायणगढ़ नगर पालिका- रिजल्ट
वार्ड वजेता पार्टी
वार्ड नंबर 1 - वीना चानना इनेलो
वार्ड नंबर 2- सुधा शर्मा कांग्रेस
वार्ड नंबर 3- मनिका अग्रवाल भाजपा
वार्ड नंबर 4- रतीराम कांग्रेस
वार्ड नंबर 5- सरवन कुमार कांग्रेस
वार्ड नंबर 6 - प्रवीण कुमार भाजपा
वार्ड नंबर 7- जयप्रकाश भाजपा
वार्ड नंबर 8- मंजू बाला आजाद
वार्ड नंबर 9- राखी देवी बसपा
वार्ड नंबर 10- जगदीप कौर आजाद
वार्ड नंबर 11- भीम सैन गेरा भाजपा
वार्ड नंबर 12- परविंद्र कौर कांग्रेस
वार्ड नंबर 13- सुरेश कुमार कांग्रेस
वार्ड नंबर 14- नीलम कांग्रेस
वार्ड नंबर 15- पृतपाल कौर भाजपा