{"_id":"60e9eb7c8ebc3e4aea257258","slug":"bjp-meeting-held-amid-security-kurukshetra-news-knl760444115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पुलिस सुरक्षा के बीच हुई भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी पुलिस सुरक्षा के बीच हुई भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के किसी भी कार्यक्रम को लेकर किसानों का लगातार विरोध जारी है। शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंची महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा को किसानों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। इस बैठक के अगले दिन शनिवार को एक निजी होटल में भाजपा द्वारा जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा सहित भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा की इस बैठक का किसानों को पता नहीं चल पाता, लेकिन एक युवा नेता ने शहर में जगह-जगह बैठक में पहुंचने वाले नेताओं के स्वागत के होर्डिंग लगवा दिए, हालांकि इन पर बैठक का स्थान नहीं लिखा था, लेकिन किसानों ने यहां से सूचना प्राप्त कर बैठक का विरोध करने की रणनीति बना ली और मौके पर पहुंच गए। उधर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट था, जिसके चलते बैठक स्थल तक पहुंचने वाले सभी रास्तों पर पहले ही बैरिकेडिंग की हुई थी। करीब 15 बैरिकेड्स के साथ रोके गए रास्तों पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक साढ़े 10 बजे शुरू हुई और करीब 11 बजे किसानों की एक गाड़ी किसान यूनियन का झंडा फहराते हुुए बैठक स्थल की ओर पहुंची। गाड़ी में बैठे किसानों ने लाउडस्पीकर से चेतावनी देते हुए बैठक रद्द करने को कहा और भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। मौके पर तैनात डीएसपी नरेंद्र ने किसानों को रोककर समझाया और वापस भेजा। उधर सड़क पर की गई बैरिकेडिंग के बाहर भी कुछ किसान एकत्रित हो गए और किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां करीब डेढ़ घंटा किसान डटे रहे और बाद में वापस लौट गए। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के जिला महासचिव दिलबाग सिंह ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यक्रमों का विरोध लगातार जारी रहेगा।
उधर राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के काफिले को रोकते समय हुई खींचतान में एक किसान देवेंद्र के कंधे पर चोट आई थी। किसानों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने किसान के कंधे पर चोट मारी है। इस मामले में पुलिस को शिकायत देंगे। उक्त किसान को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया था। भाकियू महासचिव दिलबाग सिंह ने बताया कि घायल का शनिवार को मेडिकल होना था, जोकि एलएनजेपी अस्पताल की एक्स रे मशीन खराब होने के चलते नहीं हो पाया। अब सोमवार को मेडिकल के बाद थाने में चोट पहुंचाने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दी जाएगी।