{"_id":"699ae3b2f5a2ec7fa50300fc","slug":"bjp-leader-uncle-murdered-in-haryana-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: भाजपा नेता के ताया की हत्या, सिर में कस्सी मारकर उतारा मौत के घाट; आपसी विवाद का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: भाजपा नेता के ताया की हत्या, सिर में कस्सी मारकर उतारा मौत के घाट; आपसी विवाद का मामला
Sun, 22 Feb 2026 04:38 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 22 Feb 2026 04:38 PM IST
सार
गांव जोगनाखेड़ा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आपसी विवाद के चलते पड़ोसी ने पीछे से सिर में कस्सी से वार कर दिया, जिसके बाद लाभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव जोगनाखेड़ा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव जोगनाखेड़ा निवासी 60 वर्षीय लाभ सिंह के रूप में हुई है। मृतक भाजपा नेता जगबीर जोगनाखेड़ा का ताया बताया जा रहा है। पुलिस शव को लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल ले गई है जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते पड़ोसी ने पीछे से सिर में कस्सी से वार कर दिया, जिसके बाद लाभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी चुकी है और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते पड़ोसी ने पीछे से सिर में कस्सी से वार कर दिया, जिसके बाद लाभ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी चुकी है और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन