फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP

अब सोशल आडिट प्रणाली से रखी जाएगी पंचायतों और नगर पालिकाओं के विकास कार्यो की गुणवता पर नजर:मनोहर 19-37-44

Thu, 22 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
BJP
BJP - फोटो : Kurukshetra
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में पंचायतों और नगर पालिकाओं के विकास कार्यों की गुणवता पर नजर रखने के लिए सोशल आडिट प्रणाली तैयारी की जा रही है। इसके तहत गांव और वार्डों में कमेटियों का गठन किया जाएगा। इन कमेटियों में आम लोगों की भागीदारी होगी। यह समितियां विकास कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखेंगी।
विज्ञापन

जन आशीर्वाद यात्रा के साथ मंगलवार देर शाम शहर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सेक्टर 17 में आयोजित स्वागत सभा में यह उद्गार व्यक्त किए। इससे पूर्व जन आशीर्वाद यात्रा का गांव हथीरा में जोरदार स्वागत किया। यहां पर विधायक सुभाष सुधा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, सांसद नायब सैनी, सांसद संजय भाटिया को पुष्पगुच्छ भेंट किया। इसके पश्चात गांव किरमिच, दयालपुर, नई अनाजमंडी थानेसर में आयोजित कार्यक्रमों में राइस मिलर्स एसोसिएशन, ग्राम पंचायतों, मंडी आढ़ती एसोसिएशन व विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया। इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहाकि भाजपा राज में थानेसर में 1100 करोड़ से ज्यादा की राशि विकास कार्यो पर खर्च की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed