फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   BJP District President discussed organizational issues with newly appointed Mandal Presidents

Kurukshetra News: नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष ने की संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
BJP District President discussed organizational issues with newly appointed Mandal Presidents
कुरुक्षेत्र। बैठक के दौरान मौजूद जिले के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्य
कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील राणा ने जिले के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक मुद्दों, आगामी चुनावों की रणनीति और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर विस्तृत चर्चा की। सुशील राणा ने सभी मंडल अध्यक्षों को पार्टी के विचारों और उद्देश्यों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए सभी को सक्रिय रूप से काम करना होगा। इसके अलावा, क्षेत्रीय विकास और समाज की भलाई के लिए पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। बैठक में आगामी कार्यों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए और सभी मंडल अध्यक्षों को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण से ही आने वाले चुनावों में पार्टी को सफलता मिलेगी। इस मौके पर जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, जिला महामंत्री तेजिंद्र गोल्डी, मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, विवेक रावत, नरेंद्र जांगड़ा, विकास शर्मा, सुखबीर सिंह, प्रदीप शर्मा, प्रिंस मंगला, यादविंद्र राणा, शिव गुप्ता, बाबू राम, अमरेंद्र सिंह, नरेंद्र दबखेड़ा, सुपार्श्व जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed