Haryana: कुरुक्षेत्र सीट से BJP प्रत्याशी नवीन जिंदल ने भरा नामांकन, CM नायब सैनी व राज्यमंत्री रहे मौजूद
हरियाणा की राजनीति में नवीन जिंदल का बड़ा नाम है। नवीन जिंदल 2014 में लोकसभा चुनाव हार जाने के कारण राजनीति में सक्रिय नहीं थे। उसके बाद अब भाजपा में शामिल होकर नवीन जिंदल ने नए राजनीतिक सफर की शुरुआत की है।
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्यमंत्री सुभाष सुधा मौजूद रहे। नवीन जिंदल की कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर उनकी पत्नी शालू जिंदल ने नामांकन दाखिल किया है।
VIDEO | Lok Sabha Elections 2024: BJP candidate from Haryana's Kurukshetra constituency Naveen Jindal (@MPNaveenJindal) files his nomination. #LSPolls2024WithPTI #LokSabhaElections2024
विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/GU1H6Mvacnविज्ञापन विज्ञापन
— Press Trust of India (@PTI_News) May 2, 2024
नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र सीट से 2004 और 2009 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। नवीन जिंदल यूपीए सरकार के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में नवीन जिंदल चुनाव हार गए। इसके बाद जिंदल परिवार राजनीति से दूर हो गया। करीब 10 साल बाद जिंदल परिवार एक बार फिर राजनीति में वापसी करके शुरुआत बीजेपी के साथ की है।
#WATCH | Haryana: After filing nomination from Kurukshetra Lok Sabha seat, BJP's Naveen Jindal says," There is enthusiasm among the public. We have familial relations with the people here. People want Modi ji to become the Prime Minister for the third time. We are preparing a… pic.twitter.com/65kXbWEHKb
— ANI (@ANI) May 2, 2024
नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के नवीन जिंदल ने कहा कि जनता में उत्साह है। यहां की जनता से हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं. लोग चाहते हैं कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें। कहा कि हम एक विजन दस्तावेज तैयार कर रहे हैं। इसे जारी करने से पहले कुछ दिन और प्रतीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा रोजगार है।
नवीन जिंदल ने कहा कि मैं दो व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान कुरूक्षेत्र और कैथल में खोलना चाहूंगा। जहां हर साल 10,000 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा सके। कहा कि विरोधी और सत्तासीन होना स्वाभाविक है लेकिन 80% से अधिक लोग हरियाणा सरकार और केंद्र द्वारा किए गए कार्यों से खुश हैं। मैं 'विकसित भारत' के सपने को साकार करना चाहता हूं। आप-भारत गठबंधन ने कुरूक्षेत्र सीट से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है और यहां 25 मई को मतदान होगा।