फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Birla temple land issue: Now lawyers also came out in support of the strike, said that the identity of the city will not be allowed to be destroyed.

बिरला मंदिर जमीन का मामला : अब धरने के समर्थन में वकील भी उतरे, बोले खत्म नहीं होने दी जाएगी शहर की पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Birla temple land issue: Now lawyers also came out in support of the strike, said that the identity of the city will not be allowed to be destroyed.
कुरुक्षेत्र। बिरला मंदिर जमीन के कथित सौदे को लेकर लोगों का विरोध थम नहीं रहा है। बिरला मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने जहां बुधवार को भी धरना जारी रखा वहीं उन्हें समर्थन देने के लिए वकील भी पहुंचे। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मनोज वशिष्ठ व उपभोक्ता फोरम के पूर्व जस्टिस दीनानाथ अरोड़ा सहित अन्य वकीलों ने भी न केवल धरने का समर्थन किया बल्कि इसकी जमीन को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा पहलवान ने कहा कि हर शहरवासी इस जमीन को बचाना चाहता है। जहां विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं इस आंदोलन को समर्थन दे चुकी हैं वहीं संत भी इस सौदेबाजी का कड़ा विरोध धरना स्थल पर पहुंचकर जता चुके हैं। अब वकील भी इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। ऐसे में यह स्पष्ट है कि हर कोई बिरला मंदिर की जमीन को बचाना चाहता है, क्योंकि इससे हर किसी की भावना जुड़ी हुई है।
विज्ञापन


वहीं दीनानाथ अरोड़ा ने कहा कि बिरला मंदिर शहर की धरोहर है और इसे इस तरह से मिटने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए हर कानूनी प्रक्रिया के लिए भी वे तैयार है। वहीं एडवोकेट मनोज वशिष्ठ, गुरलाल सहित अन्य अधिवक्ताओं ने कहा कि बिरला मंदिर की जमीन पर व्यावसायिक साइट बनाने के लिए सौदेबाजी किसी भी स्तर पर सही नहीं हो सकती। इसका हर शहरवासी विरोध कर रहा है और प्रशासन को भी इस पर संज्ञान लेते हुए आगे आना चाहिए। धरने पर बैठे लोगोें को ब्राह्मण समाज के नेता पवन शर्मा ने भी संबोधित किया तो वहीं इस दौरान विशाल, गोपाल, अश्वनी शर्मा, राजेश सिंगला, रघुवीर गर्ग, विरेंद्र राणा, मुनीष शर्मा, पाला राम, बालकिशन, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed