{"_id":"62d715b26c88b678374a6ed7","slug":"biker-dies-due-to-collision-with-innova-kurukshetra-kurukshetra-news-knl115189277","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। नेशनल हाईवे 152 पर गांव टीकरी के निकट इनोवा की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त सुल्तान वासी गांव हरिगढ़ भोरख के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
थाना सदर पुलिस में दर्ज शिकायत में अमित खान वासी हरिगढ़ भोरख ने बताया कि उसका चाचा सुल्तान बिजली की दुकान पर काम करता था। वह बिजली का सामान लेने के लिए शहर गया था। शाम को वह भी शहर में अपने चाचा से मिला था। उसके चाचा ने कहा कि थोड़ा काम बकाया है, जिसे निपटा कर गांव की तरफ चलेंगे।
रात करीब नौ बजे उसका चाचा बाइक पर सवार होकर उसके आगे-आगे चल रहा था। वह पीछे दूसरी बाइक पर आ रहा था। गांव टिकरी के निकट इनोवा चालक ने उसके चाचा की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरा और उसका सिर सड़क से टकरा गया। अधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इनोवा चालक फरार हो गया।