{"_id":"61535dc38ebc3e01f86c7046","slug":"biker-dies-due-to-car-collision-another-injured-kurukshetra-news-knl84744968","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत, दूसरा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत, दूसरा जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त विक्रम वासी ज्योतिसर के रूप में हुई है।
थाना केयूके पुलिस में दर्ज शिकायत में पवन वासी ज्योतिसर ने कहा कि सोमवार शाम सवा पांच बजे वह अपने निजी काम से बाइक पर सवार होकर दबखेड़ी आया था। जब वह दबखेड़ी से वापस ज्योतिसर जा रहा था तो उसे रास्ते में बाइक पर उसकी बुआ का लड़का विक्रम व उसका रिश्तेदार बलवान मिले थे। विक्रम बाइक चला रहा था और वह उसके आगे-आगे चल रहा था। शाम पौने 7 बजे जब वह ज्योतिसर के पास पहुंचे तो ज्योतिसर की तरफ से एक कार चालक अपनी कार को तेज रफ्तार व गफलत से चलाता हुआ आया और अपने आगे जा रहे थ्री व्हीलर को ओवरटेक करते हुए सीधी टक्कर विक्रम की बाइक में मार दी। टक्कर लगते ही विक्रम व बलवान बाइक सहित सड़क पर गिर जख्मी हो गए। उसने बाइक रोककर विक्रम को संभाला और थ्री व्हीलर से दोनों घायलों को एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने विक्रम की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। परिजनों की सहायता से वह विक्रम को एंबुलेंस में लेकर चंडीगढ़ के लिये रवाना हो गए, मगर रास्ते में ही विक्रम ने दम तोड़ दिया। वह लोग वापस उसे एलएनजेपी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।