फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike theft of wedding photographer

Kurukshetra News: शादी में आए फोटोग्राफर की बाइक चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bike theft of wedding photographer
लाडवा। शहर के एक निजी पैलेस से शादी में आए फोटोग्राफर की बाइक चोरी हो गई है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक अक्षय कुमार ने बताया कि वह विवाह शादी में फोटोग्राफी करता है और शनिवार को शहर के एक निजी पैलेस में फोटोग्राफी करने आया था। उसने अपनी बाइक पैलेस के पार्किंग में पार्क की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी खंगाल चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन




स्कूल बस की चपेट में आने से युवक घायल
शाहाबाद। शहर के गांव नलवी में स्थित एक निजी स्कूल की बस व बाइक की भिड़ंत हो गई, जिसमें बाइक सवार को गंभीर चोट आई है। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में हरचरण सिंह निवासी गांव नलवी ने बताया कि वह 28 जनवरी को अपने गांव से गोलपुरा की तरफ जा रहा था। उसी समय एक निजी स्कूल की बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन




मारपीट व छीनाझपटी करने के दो आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने मारपीट व छीनाझपटी करने के आरोप में भरत शर्मा उर्फ भानु व रोहित कुमार उर्फ बक्कु निवासी नीलोखेड़ी जिला करनाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरपाल निवासी गांधीनगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आठ जनवरी को करीब आठ बजे मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के बाद अपने घर जा रहा था। सिग्नस अस्पताल के पास पहुंचा तो उसके पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोककर उसको रेलवे लाइन के पास बने गड्ढों में गिरा लिया तथा उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल व दो हजार रुपये छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed