फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Bike riding youth snatched gold chain from student's neck

Kurukshetra News: बाइक सवार युवकों ने छात्र के गले से झपटी सोने की चेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth snatched gold chain from student's neck
कुरुक्षेत्र। पिपली-थर्ड गेट मार्ग पर सेक्टर-दो/तीन कट के सामने से बाइक सवार दो युवक एक छात्र के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। छात्र देर रात सैर करके घर लौट रहा था। थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में हर्षित शर्मा निवासी भगवान नगर कॉलोनी पिपली ने बताया कि रात करीब पौने 10 बजे वह घर से सैर करने के लिए निकला था। सैर करने के बाद वह घर लौट रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-दो/तीन कट के सामने से अपने घर की तरफ मुड़ने लगा तभी पीछे से एक बाइक दो युवक आए और उसके गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed